Slide 1
Slide 1
साहित्य

गाजीपुर: खबर जो भी तूं देते हो,जरा मौलिक इसे रखना…कवि हरिशंकर पांडेय

जिला पत्रकार समिति ने आयोजित की काव्य संगम एवं पत्रकारिता गौरव सम्मान समारोह

गाजीपुर। शहर के लंका स्थित तुलसी सागर सिद्धेश्वर नगर में जिला पत्रकार समिति ने काव्य महाकुंभ एवं पत्रकारिता गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया। सूर्यकुमार सिंह अध्यक्ष तथा प्रमुख संयोजन कवि इन्द्रजीत तिवारी निर्भीक ने संचालन किया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर रणविजय सिंह ,मुख्य अतिथि डॉ. श्रीकांत पाण्डेय,अति विशिष्ट अतिथि, कवि अमरनाथ तिवारी अमर, डॉ. व्यास मुनि राय एवं विशिष्ट अतिथि कवि कामेश्वर द्विवेदी रहे। गाजीपुर काव्य महाकुंभ का शुभारंभ कवि इन्द्रजीत निर्भीक ने किया। कवि हरिशंकर पाण्डेय ने -खबर जो भी तूं देते हो जरा मौलिक इसे रखना, खबर के हालात पर अपनी नज़र रखना, कवि कामेश्वर द्विवेदी ने -पशुता का पूर्ण अवसान चाहिए धरती पे बस इन्सान चाहिए। कवि अमरनाथ तिवारी अमर ने -कया पहचानोगे तुम उनको,जब पर्दा नायाब पड़ा है, कवि कृष्णानंद दूबे गोपाल ने -हुई कहां ग़ायब जहां दिखते इन्सान हैं, जहां देखो वहां अब अधिकांशतः दिखने लगे हैवान हैं,

कवि कुमार नागेश ने -जानता हूं मैं ये हां मिलाकर बेहतर होता,पता में भी कहां तक बेहतर होता,औषधि पंडित रंगबहादुर सिंह ने -अपने भारत क महिमा जगत में महान बा, जेकर गुणगान स्पष्ट वेद औ पुराण बा, डॉ . विजय नारायण तिवारी ने -आपन लेखनी बनावट धारदार हे पत्रकार साथी, कवि विजेंद्र दुबे सैनिक ने -गिरना भी जरूरी है, औकात का पता चलता है, कवि अनिल अनिलाभ ने-सिंदूर की कीमत नाप सकता है तो जा उन चुटकी भर सिंदूर की लकीरों को नाप, कवि भगवती प्रसाद राय ने -साढ़ू के घर साढ़ू अईलन लेके फूल क झाड़ू सुनाकर श्रोताओं को लोट-पोट कर दिया। कवि बाबूलाल मानव ने कहा कि अमर शहीदों के बलिदानों को हम-सब सदैव सम्मान करें, देश द्रोहियों, गद्दारों के ग़लत मनसूबों को मिलजुलकर हम सब साफ़ करें।

पत्रकारिता गौरव सम्मान 2025 और अंग वस्त्र भेंट करके पत्रकारों एवं रचनाकारों को जिला पत्रकार समिति के अध्यक्ष सूर्य कुमार सिंह ने सम्मानित किया। स्वागत सम्बोधन में उन्होंने कहा कि किसी के सिंदूर को जो भी चूर करें,उसको मिलजुलकर हम-सब चकनाचूर करें, विकास को छोड़ जो विनाशकारी बने ऐसे तत्वों को हम सब दूर करें। उक्त आयोजन में पूर्व विधायक रामनारायण कुशवाहा, कुंज बिहारी राय,राम प्रकाश यादव, कुलभूषण कुमार,राम प्रकाश यादव,रघुवंश नारायण राय, प्रभु नारायण चौहान, लल्लन यादव,दीपक सिंह सहित अनेकों लोगों को भी सम्मानित किया गया। स्वागत संबोधन स्वागताध्यक्ष औषधि पंडित रंगबहादुर सिंह, जिला महामंत्री – डा.विजय नारायण तिवारी धन्यवाद आभार प्रमुख संयोजक सूर्य कुमार सिंह ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button