
हैदराबाद। कलयुगी बेटी ने अपनी मां की निर्मम तरीके से अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी। यह हत्या की घटना आंध्र प्रदेश के एनटीआर जिले की है। सूत्रों के अनुसार चार साल पहले एनटीआर जिले के मायलावरम निवासी नागुर वली नामक युवती की मुलाकात जीवा मणि नामक युवक से हुई । यह मुलाकात प्यार में बदल गई। इसकी जानकारी मिलते ही मां एस्तेर ने बेटी को कई बार डांटा। युवती नागुरवली की पहले ही शादी हो चुकी थी। उसने अपने प्रेमी के साथ अपनी मां की हत्या करने की योजना बनाई। मां उसके विवाहेतर संबंधों में बाधा थी। मंगलवार की रात को मां एस्तेर की बेटी नागुरवली ने प्रेमी जीवामणि के साथ मिलकर सिर पर सीमेंट के पत्थर से वार कर निर्मम हत्या करके मौके से भाग गए। इस घटनाक्रम की जानकारी होने पर लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। मामला दर्ज कर आरोपी नागुरवली और जीवामणि को गिरफ्तार कर लिया।




