Slide 1
Slide 1
आजमगढ़उत्तर प्रदेशराजनीति

आजमगढ़:सांसद-विधायक लापता होने के पोस्टर से गरमाई सियासत

भाजपा नेता बोले-हिंदुओं के त्योहार पर गायब रहते हैं

गोविन्द लाल शर्मा
आज़मगढ़। दशहरे के दिन जिले में फिर सांसद और विधायक के लापता होने के पोस्टर लगाए गए, जो लोगों की चर्चाओं का केंद्र बने हुए हैं।मिली जानकारी के अनुसार, सपा कार्यालय के पास डुगडुगवा गांव के ग्रामीणों ने सांसद और सदर विधायक के लापता होने के पोस्टर चस्पा किए हैं। इन बैनरों में गांव की समस्याओं से जुड़ी तस्वीरें भी लगाई गई हैं।यह पोस्टर बीती रात ही लगाया गया लगता है, क्योंकि कल शाम तक इस तरह का कोई पोस्टर नहीं था। लेकिन आज सुबह जैसे ही स्थानीय लोग कार्यालय के पास से गुज़रे, उन्होंने पोस्टर को देखा और यह चर्चा का विषय बन गया।इससे पहले भी जिले में कई बार सांसदों और विधायकों के लापता होने के पोस्टर लगाए जा चुके हैं।हाल ही में निज़ामाबाद विधानसभा क्षेत्र में लालगंज सांसद दरोगा सरोज और विधायक आलमबदी आज़मी के खिलाफ इस तरह के पोस्टर लगे थे।अब डुगडुगवा के ग्रामीणों द्वारा लगाए गए यह पोस्टर एक बार फिर सियासी हलचल का कारण बन गए हैं।इस मामले  पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयनाथ सिंह ने समाजवादी पार्टी  पर निशाना साधते हुए कहा कि जब जिले में हिंदुओं का त्योहार होता है, तो सांसद गायब रहते हैं, जबकि अन्य त्योहारों पर टोपी पहनकर बधाई देते दिखाई देते हैं। यही वजह है कि लोग नाराज़ होकर जगह-जगह उनके लापता होने के पोस्टर लगा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button