Slide 1
Slide 1
आजमगढ़क्राइम

आजमगढ़:निजी इंटर कालेज के चौकीदार ने मंदबुद्धि किशोरी से किया दुष्कर्म

गोविन्द लाल शर्मा
आज़मगढ़। जिले के थाना बरदह क्षेत्र के एक गांव में स्थित एक निजी इंटर कालेज में तैनात एक वृद्ध चौकीदार पर एक मंद बुद्धि किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी  के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर , पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना बरदह क्षेत्र के एक गांव में स्थित एक निजी इंटर कालेज में चपरासी के पद पर कार्य करने वाली महिला की 15 वर्षीय बेटी मंद बुद्ध की बताई जा रही है। वह विद्यालय में अक्सर बकरी चराने जाती थी। करीब चार माह पूर्व इसी कालेज  में तैनात बुजुर्ग चौकीदार दशई बिंद ( 62 वर्ष) ने कालेज  में बकरी चराने आई मंदबुद्धि किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। मामले का खुलासा तब हुआ जब किशोरी के पेट मे गर्भ के कारण दर्द हुआ। तब किशोरी की मां डॉक्टर के पास उसे लेकर पहुची। डॉक्टर सोनोग्राफी कराने की सलाह दी। जब युवती की रिपोर्ट आई तो पता चला कि वह चार माह की गर्भवती है। जिसके बाद किशोरी ने अपनी मां को पूरी बात बताई। जिसके बाद पीड़िता की मां ने सोमवार को बरदह थानां में आरोपी वृद्ध चौकीदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बरदह थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button