आजमगढ़उत्तर प्रदेशक्राइम
आजमगढ़:इलाज करा लौट रहे मां-बेटे को कार ने मारी टक्कर, मां की मौत, बेटा गंभीर

गोविन्द लाल शर्मा
आज़मगढ़। स्थानीय बुढ़नपुर तहसील क्षेत्र के महेंदवारा, शाहपुर के पास बुधवार को दोपहर एक दर्दनाक हादसे में उदैना निवासी हरिकिशन निषाद (35 वर्ष) अपनी मां सुरसत्ती देवी (67 वर्ष) का इलाज कराकर घर लौट रहे थे, तभी उनकी मोटरसाइकिल को एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, हरिकिशन अपने मां-बेटे के साथ बुढ़नपुर से लौट रहे थे, जब दोपहर करीब 12 बजे शाहपुर के पास विपरीत दिशा से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मारी। हादसे के बाद कार चालक अपनी गाड़ी लेकर अतरौलिया स्थित निजी अस्पताल पहुंचा। स्थानीय लोग घटना स्थल पर इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दी। अस्पताल में डॉक्टरों ने सुरसत्ती देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं हरिकिशन की हालत गंभीर है और उसका इलाज जारी है। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।




