Slide 1
Slide 1
मऊ

Up Mau news : दोहरीघाट में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और छात्राओं को किया जागरूक

हेल्पलाइन नंबरों दी जानकारी

Report by Satish Kumar Pandey

दोहरीघाट/मऊ।मिशन शक्ति फेस-5 अभियान के अंतर्गत मंगलवार को ग्राम मादी दुल्लह,थाना दोहरीघाट,जनपद मऊ में एक जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना रहा।
चौपाल में मौजूद अधिकारियों और जागरूकता टीम के सदस्यों ने उपस्थित महिलाओं व बालिकाओं को महिला सुरक्षा, स्वावलंबन, शिक्षा, साइबर अपराध से बचाव, घरेलू हिंसा, बाल विवाह, नारी सम्मान तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान महिला का० प्रज्ञा शुक्ला ने “बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ”अभियान पर विशेष जोर देते हुए महिलाओं को अपनी बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने महिला सहायता हेतु उपलब्ध महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों 1090 (महिला पावर लाइन),181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) और 1098 (बाल हेल्पलाइन) के बारे में जानकारी दी गई। महिलाएं और बालिकाएं संकट की स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण महिलाओं ने मिशन शक्ति अभियान की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से उन्हें अपने अधिकारों,सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूकता मिलती है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह प्रयास सराहनीय है,जो समाज में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान उप निरीक्षक सतेंद्र प्रजापति महिला का० प्रज्ञा शुक्ला, रितु कुमारी शामिल रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button