भदोही: सड़क निर्माण कार्य रुकने पर लोगों ने सभासद के संग ईओ को दिया पत्रक

वार्ड 26 घमहापुर में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य में अख्तर रसीद अवरोधक
स्थलीय निरीक्षण कर मामले को किया जाएगा हल: अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह
आफताब अंसारी की रिपोर्ट……
भदोही। वार्ड 26 घमहापुर, नुरखांपुर बदरुद्दीन अंसारी हाता के पास हो रहे इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य को नुरखांपुर निवासी अख्तर रसीद पुत्र स्व. अब्दुल रसीद नामक व्यक्ति साइड पर पहुंचकर मजदूरों से अभद्रता करते हुए भगा दिया। मजदूरों ने ठेकेदार को सारी बातें बताई। ठेकेदार ने वार्ड के सभासद एवं स्थानीय लोगो से सम्पर्क कर निर्माण कार्य को न करने की बात कही। स्थानीय लोगो सहित सभासदों ने सोमवार को नगर पालिका परिषद भदोही पहुंचकर अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह को ज्ञापन के माध्यम से उक्त इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य को अख्तर रसीद द्वारा रुकवाए जाने के सम्बंध में बताई गई। सभासदों एवं स्थानीय लोगो द्वारा बताया गया कि उक्त मार्ग पर लगभग 10 वर्ष पहले सीवर लाइन बिछाई गई तब किसी को आपत्ति नही हुई आज जब इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है तो अख्तर रसीद को विकास कार्य देखा नही गया और वे साइड पर पहुंचकर कार्य कर रहे मजदूरों के साथ अभद्रता से पेश आते हुए निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया। स्थानीय व सभासदों ने ईओ से कहा विकास कार्य मे बाधा डालने व सरकारी धन को क्षति पहुंचाने वाले अख्तर रसीद के ऊपर कानूनी कार्यवाही की जाय ताकि भविष्य में कोई भी विकास कार्य मे बाधा न डाल सके। अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह ने स्थानीय व सभासदों की बातों को सुनकर कहा मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण कर मामले को हल किया जाएगा। अगर किसी ने बेवजह विकास कार्य मे बाधा डालने की कोशिश की है तो कानूनी कार्यवाही की जाएगी और मौके पर जितना भी नुकसान हुआ होगा उक्त से वसूली की जाएगी। इस मौके पर वार्ड के सभासद एबरार अहमद, गिरधारी जायसवाल, लोलारख, गुलाम हुसैन संजरी, हसीब खां, सेराज अंसारी, अशरफ अली, इसरार अंसारी, लाल मोहम्मद लाउ, पूर्व सभासद पति हन्नान अंसारी सहित नसीरुद्दीन अंसारी, भोला अंसारी, जावेद अंसारी आदि रहे।




