Slide 1
Slide 1
क्राइमबलिया

बलिया:बकरी के विवाद में युवक की‌ पीट- पीट कर हत्या

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में एक बकरी के बच्चे को लेकर हुए विवाद में एक युवक की गुरुवार की शाम छह बजे हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय अवधेश के रूप में हुई है। मृतक  के भाई ने बताया कि उनकी बकरी का बच्चा पड़ोसी मंदीप की जमीन में चला गया था। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। मंदीप ने धमकी देते हुए कहा कि वह अवधेश को बता देगा।

शाम करीब 6 बजे जब अवधेश शौच के लिए बाहर गए, तब मंदीप और उसके दो साथियों ने पीछे से उन पर डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में अवधेश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर और सीओ मोहम्मद उस्मान मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है।

(रिपोर्ट – तिलक कुमार)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button