Slide 1
Slide 1
आजमगढ़क्राइम

आजमगढ़:पुलिस चौकी में बैठे हिस्ट्रीशीटर का वीडियो वायरल

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़ । जिले के मार्टीनगंज चौकी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक हिस्ट्रीशीटर चौकी के अंदर बैठा नजर आ रहा है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई है।मिली जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो मार्टीनगंज चौकी का बताया जा रहा है, जिसमें एक हिस्ट्रीशीटर आराम से चौकी में बैठा हुआ दिखाई पड़ रहा है। इस वीडियो को किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने जांच की और बताया कि संबंधित हिस्ट्रीशीटर को एक मुकदमे के संबंध में पूछताछ के लिए बुलाया गया था।इस संबंध में एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति अनु राजभर उर्फ अशोक है, जो दीदारगंज थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है। जांच में यह तथ्य सामने आया कि उसे विधिक कार्यवाही से जुड़े एक मामले में बुलाया गया था। हालांकि, एसपी ग्रामीण का कहना है कि मामले की गहनता से जांच जारी है और यदि इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी या लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button