Slide 1
Slide 1
एजुकेशनवाराणसी

BHU के तीन संकाय सदस्यों को  इनसा से मिला प्रतिष्ठित सम्मान

हिंदुस्तान संदेश न्यूज़/ सुशील कुमार मिश्र

वाराणसी।काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के विज्ञान संस्थान स्थित वनस्पति विज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. भानू प्रकाश और भू-विज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अमिया कुमार समल को प्रतिष्ठित भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी ने वर्ष 2025 के लिए इनसा यंग एसोसिएट के तौर पर चयनित किया गया। वहीं पर्यावरण एवं धारणीय विकास संस्थान काशी हिन्दू विश्वविद्यालय, के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पी. सी. अभिलाष को एसोसिएट फेलो के तौर पर चयनित किया गया है। भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी देश की प्रमुख विज्ञान अकादमियों में शामिल है और इसका सदस्य या फेलो बनना विज्ञान से क्षेत्र में प्रतिष्ठित सम्मानों में माना जाता है।

डॉ. भानु प्रकाश कृषि उत्पादों की शेल्फ-लाइफ बढ़ाने के लिए पौधों पर आधारित रोगाणुरोधी और कीटनाशक एजेंटों के निर्माण में उल्लेखनीय कार्य के लिए जाने जाते हैं। वहीं, डॉ. अमिय समल भारत के बड़े आग्नेय प्रांतों की पहचान और विशेषताओं के निर्धारण में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। डॉ. समल का काम भारतीय भूभाग के भूवैज्ञानिक विकास को समझने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके अलावा एसोसिएट फेलो के लिए चयनित डॉ. अभिलाष का कार्य क्षरित भूमि के पुनर्स्थापन पर हैं, जिससे पारिस्थितिक सेवाओं और जटिलताओं की पुनः प्राप्ति हो सके। उनका शोध कृषि जैव विविधता के सतत उपयोग, प्रकृति-आधारित समाधान तथा पर्यावरण अनुकूल खाद्य उत्पादन हेतु पारिस्थितिकी आधारित अनुकूलन विधियों के विकास पर केंद्रित है। कुलपति  ने तीनों की संकाय सदस्यों को उनके उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button