Slide 1
Slide 1
लखनऊ

लखनऊ:ऐशबाग में व्यापारियों ने आईसीएसई बोर्ड के मेधावियों किया सम्मान

लखनऊ। ऐशबाग स्थित लकड़ी मंडी में शनिवार को काष्ठ आधारित उद्योगों से जुड़े विभिन्न संगठनों द्वारा आईसीएसई और आईएससी बोर्ड में टिंबर व्यापारियों व आढ़तियो के 90% से ऊपर उत्तीर्ण हुए बेटे व बेटियों व अभिभावकों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वाले होनहार बच्चे नबील खान, इशिका सक्सेना, महविश खान,प्रियांशी मौर्य सहित सभी बच्चों को टिंबर व्यापारियों ने बधाई दी व मिष्ठान वितरण किया। सभी व्यापारियों ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।इस दौरान मुख्य आयोजक उत्तर प्रदेश लकड़ी व्यापार मंडल व लखनऊ टिंबर ब्रोकर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष  देवाशीष देव, उपाध्यक्ष अयाज अहमद,सह आयोजक लखनऊ टिंबर सामिल ऑनर्स एसोसिएशन महामंत्री  जितेंद्र सिंह,कोषाध्यक्ष सोनू सक्सेना, उत्तर प्रदेश टिंबर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी, उपाध्यक्ष एजाज खान, सचिव वसीम अहमद सहित सैकड़ों टिंबर व्यापारी मौजूद रहे।

संवाददाता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button