Slide 1
Slide 1
मास्कोरूसविदेश

महिला भूमिहार समाज का तीज महोत्सव मास्को मे मना

प्राची राय/मास्को।रुस की राजधानी मॉस्को के दुब्रोबका society में तीज महोत्सव बड़े धूमधाम और पारंपरिक उल्लास के साथ सोनी राय के आवास पर  मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। व्रत रखकर उन्होंने अपने परिवार की सुख-समृद्धि और पति की लंबी उम्र की कामना की।कार्यक्रम की शुरुवात अध्यक्षा सोनी राय ने शंकर पार्वती के चित्र पर माल्यार्पण और आरती के साथ किया।अपने उद्बोधन में कहा कि तीज हमें यह सिखाता है कि जीवन में प्रेम, धैर्य,और विश्वास सबसे बड़ी पूँजी हैं।माता पार्वती का तप और शिवजी का स्वीकार यह हमें रिश्तों में संयम,समर्पण और श्रद्धा की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम स्थल को रंग-बिरंगी झंडियों, फूलों और पारंपरिक सजावट से सजाया गया था।लोक गीतों और नृत्यों ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया।गीत-संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने महोत्सव को विशेष आकर्षण प्रदान किया।इस अवसर पर। सोनी शिप्रा सुधा गुलशन भारती अलका प्रिया आदि उपस्थित  रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button