Slide 1
Slide 1
क्राइम

लखनऊ : एलजेए साथियों की मुहिम रंग लाई, पत्रकार पुत्र के साथ दबंगई करने वाले 2 अरेस्ट

नामजद आरोपियों की तलाश जारी


लखनऊ जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मो. इनाम खान के पुत्र (नाबालिग) अयान खान के साथ 2 सितंबर को हरदोई रोड स्थित सिटी मांटेसरी स्कूल के बाहर सरेआम बीच सड़क बुरी तरह से मारपीट करने वालों में से वायरल वीडियो में दिख रहे अभियुक्तों में से समीर उर्फ कल्लू व सिद्दीकी अहमद उर्फ सुहैल को एलजेए के पदाधिकारियों/सदस्यों के लगातार दबाव के चलते ठाकुरगंज पुलिस ने आज गिरफ्तार कर शांतिभंग की विधिक कार्रवाई की। जबकि मो. इनाम खान द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में नामजद तीनों आरोपी अभी पकड़े नहीं जा सके हैं, पुलिस इन तीनों व वायरल वीडियो में दिख रहे मारपीट करने वाले अन्य लड़कों की तलाश में सरगर्मी से जुटी हुई है। मो. इनाम खान ने उनके पुत्र पर हमला करने वाले कई लड़कों के नशे के आदी होने की जानकारी होने पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी बालिग अभियुक्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। *आभार व्यक्त* मो. इनाम खान जी ने पुत्र के साथ हुई अप्रिय घटना के संबंध में एलजेए के उन सभी सम्मानित पदाधिकारियों/सदस्यों का आभार व्यक्त किया है जो लगातार पुलिस पर कार्रवाई के लिए दबाव बनाए हुए थे। उन्होने घर पर आकर अयान से मिलकर न्याय दिलाने के लिए ढांढस बंधाने के लिए अध्यक्ष आलोक कुमार त्रिपाठी, महामंत्री विजय आनंद वर्मा, लखनऊ इकाई के प्रभारी अध्यक्ष दीपक गुप्ता व सदस्य अमिताभ श्रीवास्तव एवं दीपक गुप्ता जी का लगातार साथ में रहने के लिए विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button