Slide 1
Slide 1
एजुकेशनबलिया

शक्ति यूपीएसई में अव्वल, गांव में खुशी

बलिया। देश की सबसे बड़ी परीक्षा यूपीएसई में पूरे देश मे अव्वल आने वाली शक्ति दुबे उर्फ छोटू मूलतः बलिया जिले के रामपुर (वाजिद पुर) के निवासिनी है। एस सफलता से गांव के लोगों में खुशी कीं लहर है। इनकी प्रारंभिक पढ़ाई से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई प्रायाग राज मे हुई। जबकि, बनारस हिन्दू विश्व विद्यालय से बायोकेमिस्ट्री विषय से पर स्नातक की पढ़ाई की। आईएएस की परीक्षा में पूरे देश में अव्वल आकर जिले का नाम रौशन किया है।

यूपीएसई टॉपर शक्ति दूबे के गांव का घर।

इनके पिता देवेन्द्र दुबे प्रयाग राज मे पुलिस में दरोगा पद पर हैं। शक्ति दुबे तीन बहन और एक भाई है। बड़ी बहन लक्की दुबे और छोटी बहन क्षमा दुबे ग्रेजुएशन कर रहीं है और एक भाई आशुतोष दुबे ग्रेदुएशन कर आईएएस के लिए तैयारी प्रयाग राज में ही कर रहा है। गांव के लोगों की माने तो शक्ति दूबे का पूरा परिवार किसी पर्व या वैवाहिक कार्यक्रम में ही गांव आता है। ऐसे में गांव के घर पर ताला ही बंद रहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button