Slide 1
Slide 1
देवरिया

देवरिया:सड़क हादसे में बाईक सवार तीन युवकों में दो की मौत, एक घायल

असगर अली
देवरिया। जनपद के खामपार थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। परसिया छितनी सिंह गांव निवासी गोलू गुप्ता 30, कमलेश खरवार 25 और राकेश 25 बुधवार देर शाम बंगरा बाजार से एक ही बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे। बंगरा-पड़री मार्ग पर स्थित नवादा मोड़ के पास पहुंचते ही थे कि एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तीनों को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपाररानी ले गए। वहां चिकित्सकों ने गोलू गुप्ता और कमलेश खरवार को मृत घोषित कर दिया। राकेश को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती में है। घटना की सूचना पर खामपार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।हादसे की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गोलू गुप्ता अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे और विवाहित थे, उनके दो बच्चे हैं। कमलेश खरवार दो भाइयों में छोटे थे और अविवाहित थे। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button