सोनभद्र : दिव्यांग जनों ने हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्र दिवस

राकेश चंदेल
हिन्दुस्तान संदेश /ओबरा, सोनभद्र। जनपद के ओबरा नगर स्थित काशी राम आवास पर उत्तम दिव्यांग सेवा संस्थान द्वारा धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर दिव्यांगजनों ने ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गावती देवी मौजूद रहीं। दिव्यांग बहनों ने कहा कि हमारा शरीर कमजोर है लेकिन हमारा हौसला मजबूत है। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गावती देवी ने कहा कि हमारे दिव्यांग बहनों और भाइयों का हौसला बहुत मजबूत है उनकी इच्छा शक्ति बहुत-बहुत मजबूत है इनके लिए हम हर संभव मदद करने को तैयार हैं। संस्थान की प्रदेश अध्यक्ष नीतू कुमारी ने कहा कि गणतंत्र दिवस गौरव का दिन है, और हम लोग सभी दिव्यांग भाई और बहन देश को आगे ले जाने में पूरी ईमानदारी से काम करेंगे। इनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलेंगे और और उनकी हर समस्या दूर करेंगे। वहीं संस्था के संस्थापक उत्तम सिंह ने कहा कि मैंने यह ठाना है हर दिव्यांग भाई बहनों का अधिकार दिलाना है। साथ में संस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन प्रजापति ने दिव्यांगों को लेकर बताया कि हम कमजोर नहीं है हम समझ में अपने आप को स्थापित करने का दम रखते हैं। कार्यक्रम का संचालन कर रहे संस्थान के आयोजक एवं संयोजक भुवनेश्वर देवगन ने दिव्यांग एकता जिंदाबाद का नारा लगाते हुए कहा कि हम सारे दिव्यांग भाई-बहन एक हैं। यही हमारी शक्ति है और महिला सशक्तिकरण में सर्वप्रथम दिव्यांग महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य करने की जरूरत है।




