Slide 1
Slide 1
क्राइमचंदौली

सीबीआई इंस्पेक्टर की बाइक चोरी या हो गयी अदला बदली, मुगलसराय पुलिस ने शुरू की जांच

चंदौली। पीडीडीयू रेल मंडल में सोमवार की रात सीबीआई की छापेमारी टीम में शामिल इंस्पेक्टर दिनेश पटेल की बाइक चोरी हो गई। यह घटना सोमवार रात करीब 10 बजे नई बस्ती स्थित मॉडल शॉप के पास हुई। सीबीआई इंस्पेक्टर की तहरीर पर मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं जिस जगह से बाइक चोरी हुई है उसी जगह से एक लावारिस बाइक सेम उसी कलर की बिना नंबर की मिली है । संभावना  व्यक्त किया जा रहा है कि कही बाइक चालक अपनी बाइक समझ कर तो नही लेकर चला गया है और अपनी बाइक छोड़ दिया है ।


बताया गया है कि सीबीआई इंस्पेक्टर दिनेश पटेल वाराणसी के नैपूरा निवासी संतोष सिंह की बाइक पर सवार होकर पीडीडीयू नगर में विभागीय और गोपनीय कार्य के लिए आए थे। वे अपनी बाइक को नई बस्ती में मॉडल शॉप के पास खड़ा कर कुछ दूरी पर चले गए। इस दौरान अज्ञात बाइक चोर उनकी बाइक को लेकर फरार हो गए। आसपास खोजबीन की गई, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चल सका।सीबीआई इंस्पेक्टर ने मुगलसराय कोतवाली में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुगलसराय कोतवाल विजय बहादुर ने बताया कि सीबीआई इंस्पेक्टर दिनेश पटेल की तहरीर पर बाइक चोरी का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि जहां से बाइक चोरी होने की बात सामने आई, वहीं उसी स्थान पर उसी रंग की एक लावारिस बाइक भी मिली है। इस वजह से यह संभावना जताई जा रही है कि शायद बाइक बदल गई हो। दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button