Slide 1
Slide 1
बिहारराज्यरोहतास

रोहतास:मृतिका रुक्मिणी के परिजन को राजद नेता आशुतोष सिंह ने दी आर्थिक सहायता

राजद नेता पूर्व महासचिव आशुतोष सिंह मृतिका के पति से वार्ता करते

रोहतास से सुशील कुमार की रिपोर्ट….

स्थानीय विधायक फतेह बहादुर सिंह का पुत्र का जन्मदिन 25 अगस्त को मनाया जा रहा था, जिसमें हजारों की संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए।अपने बेटा की जन्मदिवस की खुशी पर विधायक द्वारा महिलाओं को बाट रहे साड़ी को लेने में रूक्मणी देवी टकराकर गिर गई, जिसे  मेडिकल उपचार के लिए भेजा भी गया, लेकिन  बच नहीं पाई, जो काफी दुःखद घटना है। गुरुवार की दोपहर लालू प्रसाद यादव की करीबी राजद नेता पूर्व महासचिव एवं प्रदेश नेता आशुतोष सिंह ने डालमियानगर न्यू गंगोली स्थित आवास पर पहुंचकर मृतिका रुक्मिणी देवी के घर पहुंचकर मातमपुर्सी किया।मृतिका के पति राजेन्द्र सोनी से मिलकर पूरे परिवार को ढ़ाढस बंधाया, तथा सुख-दुख में खड़ा रहने का आश्वासन दिया। इस दौरान मृतिका के पति फफक कर रोने लगे। आशुतोष सिंह ने मृतिका के पति का आंसू पोंछते हुए कहा कि आपका कष्ट खत्म नहीं किया जा सकता है, लेकिन दुःख साझा कर कम अवश्य किया जा सकता है। कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के निर्देश पर 51 हजार रुपए का चेक देकर आर्थिक मदद किया गया। परिजनों से बातचीत के दौरान कहा कहा कि वर्तमान सरकार भूमिहीनों को 3 डिसमिल जमीन के साथ स्थाई घर देने की बात कहती है। आप लोग सरकारी भूमि पर छप्परनुमा घर बनाकर जीवन बसर कर रहे हैं। परिजनों से बातचीत कर कहा कि वे अधिकारियों से बात कर 3 डिसमिल भूमि और आवास दिलवाने का प्रयास करेंगे। इस दौरान राजद नेता आशुतोष सिंह ने तार बंगला में राजद चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव डॉक्टर ओपी आनंद, नन्द यादव, रौशन यादव आदि के साथ बैठकर पार्टी से जुड़े कई मसलों पर चर्चा की।मौके पर गोवा राणा सामाजिक कल्याण संस्थान के अध्यक्ष सिमल सिंह, मुखिया दयानन्द सिंह, मंटू सिंह, अविनाश सिंह, पिंटू सिंह, दीपक सिंह, धनजी सिंह, शेखर सिंह मोनाका सिंह, मुन्ना सिंह, विनय सिंह, कामाख्या सिंह, नीरज दुबे अरविंद पासवान, रवि पासवान, महेश यादव, सिकेश यादव समेत अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button