Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशकुशीनगरक्राइम

मैनुद्दीन अच्छे नंबर दिलाने के बहाने छात्रा से करता था यौन शोषण, वीडियो वायरल

– डीआईओएस ने टीचर और प्रधानाचार्य को किया निलंबित

परिजनों के तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी टीचर को गिरफ्तार किया

कुशीनगर। कुशीनगर में एक टीचर द्वारा शिक्षा के मंदिर में अपनी ही छात्रा से शारीरिक संबंध बनाने का वीडियो तेजी से वायरल हुआ है। देखने में यह आया है शिक्षक छात्रा के साथ आपत्तिजनक हालत में है। मैनुद्दीन नाम का यह टीचर स्कूल के एक कमरे में यह घिनौना काम कर  रहा है। सूत्रों की माने तो शिक्षक मैनुद्दीन अंसारी पहले भी कई लड़कियों को टारगेट कर चुका है। लोक लाज के डर से किसी छात्रा ने मुंह नहीं खोली थी।

आरोपी शिक्षक कसया थाने के मल्लुडीह के पास कृषक इंटर कॉलेज में कार्यरत है। वायरल वीडियो भी इसी इंटर कॉलेज का है, कॉलेज के कमरे में छात्रा संग गंदी वीडियो वायरल होने के बाद सनसनी फैल गया है।  लोगों का कहना है कि मैनुद्दीन अंसारी लड़कियों को अच्छे नंबर दिलाने का लालच देकर उन्हें अपने जाल में फंसाता था।

कॉलेज के बाहर हंगामा करते स्थानीय लोग

फिर उनका शारीरिक शोषण करता था। पहले भी उस पर इस तरह के आरोप लग चुके हैं। हर बार मामला दब जाता था। इस बार किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद इस कलयुगी टीचर की काली करतूत से परदा उठ गया। पहली बार हिम्मत दिखाते हुए छात्रा के परिजनों ने कसया थाने में तहरीर दी।

जिसके बाद मैनुद्दीन अंसारी पर मुकदमा दर्ज हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। शिक्षक मैनुद्दीन अंसारी द्वारा छात्रा का शारीरिक शोषण  की जानकारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में लोग इंटर कॉलेज पर पहुंच गए । घिनौनी हरकत करने वाले शिक्षक पर कार्यवाही की मांग करने लगे। इसके बाद डीआईओएस श्रवण गुप्ता ने आरोपी शिक्षक मैनुद्दीन अंसारी और कृषक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संतोष कुमार वर्मा को निलंबित कर दिया है।

—  संजय चाणक्य की रिपोर्ट…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button