मेजा तहसील में भ्रष्टाचार से महिला हुई परेशान, SDM को सौपा पत्रक,न्याय की मांग

प्रयागराज। वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र सराय नंदन खोजवा निवासिनी इन्द्राणी मुखर्जी पत्नी उत्पल मुखर्जी (वरिष्ठ पत्रकार) ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि मेजा तहसील के राजस्व लिपिक का नया कारनामा सामने आया है।खतौनी में मेरा नाम दर्ज होने के बावजूद विपक्षीगढ़ का नाम नए फसली सन् में भूलेख पर दिखाई दे रहा है।महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि प्रयागराज जनपद के मेजा न्यायालय में साक्ष्य देने के बाद विपक्षी का नाम सन् 2018 में खतौनी से काट दिया गया था। जिसके बाद मेरा नाम बतौर वारिसान दर्ज हुआ। इस संदर्भ में मेजा न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है।इस बीच फरवरी माह में मेजा तहसील के राजस्व विभाग के अधिकारियों के मिली भगत से कंप्यूटर के खतौनी में विपक्षी का नाम उजागर हो रहा है। जो सरासर गलत है। इससे यह पता चलता है की तहसील मेजा पर अधिकांश अधिकारी भ्रष्ट बैठे हुए हैं इस संबंध में महिला ने बताया कि मैं अपने अधिवक्ता द्वारा एसडीएम को पत्रक सौंपते हुए जांच करने के साथ न्याय करने की मांग की हूंँ।




