

गाजीपुर।वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालयीय पावरलिफ्टिंग और बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध 35 महिला पुरुष पवार लिफ्टिंग और बॉडी बिल्डिंग के 26 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। पावरलिफ्टिंग में आत्मप्रकाश कालेज गाजीपुर विजेता और अप विजेता पीजी कालेज गाजीपुर रहा।बॉडीबिल्डिंग में विजेता स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय और उप विजेता आत्मप्रकाश महाविद्यालय गाजीपुर रही। बॉडी बिल्डिंग में मिस्टर पूर्वांचल यूनिवर्सिटी का खिताब सत्यव्रत तिवारी को दिया गया। बॉडीबिल्डिंग टीम में चयनित खिलाड़ी 2 से 4 फरवरी तक आयोजित आल इंडिया यूनिवर्सिटी बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में भाग लेने आंध्र विश्वविद्यालय विशाखा पट्टानम् जाएंगे। पावरलिफ्टिंग टीम में चयनित महिला पुरुष खिलाड़ी 21 से मई 2026 को आयोजित आल इंडिया यूनिवर्सिटी पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए हिंदुस्तान यूनिवर्सिटी चेन्नई खेलने जाएंगे। अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिता का उद्घाटन डॉ अवधेश नारायण राय ने किया। खिलाड़ियों को प्राइज वितरण समापन समारोह के मुख्य अतिथि सुधाकर पांडे सी ओ मुहम्मदाबाद ने किया।प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अरविंद शर्मा, NIS कोच प्रदीप कुमार राय, अमित सैनी, एख़लाक खान और बीरेंद्र कुमार थे। पूरे प्रतियोगिता के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.(डा) वी के राय, विजय कुमार राय, डॉ अजय राय, डॉ कृष्णानंद चतुर्वेदी, डॉ सतीश राय, डॉ अवधेश पांडे, डॉ नित्यानंद राय, डॉ सुजीत, श्री शशांक राय, सतेंद्र राय, समीर कुमार राय के साथ महाविद्यालय के सभी शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।




