पर्यटनवाराणसी

नमो घाट पर लगे चित्र प्रदर्शनी का अनावरण केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, संसदीय कार्य राज्य मंत्री ने किया

नमो घाट पर लगी चित्र प्रदर्शनी को योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सराहा

इस प्रदर्शनी में ऋषि अगस्त्य के जीवन एवं कार्यों के बारे में सचित्र वर्णन

भारत सरकार की विगत दस वर्ष की उपलब्धियों, कार्यकमों, योजनाओं और जानकल्याणकारी नीतियों को भी इस प्रदर्शनी में दर्शाया

वाराणसी 15 फरवरी 025 से प्रारंभ हुए काशी तमिल संगमम् 3.0 में ऋषि अगस्त्य एवं विकसित भारत विषय पर केंद्रीय संचार ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा लगायी गयी। चित्र प्रदर्शनी का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन  ने अवलोकन किया और इसे सराहनीय बताया।

इसके पूर्व, माननीय केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और संसदीय कार्य राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने शनिवार को गंगा के पावन तट नमो घाट वाराणसी में 15 से 24 फरवरी 2025 तक आयोजित। काशी तमिल संगमम् उत्सव में केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, लखनऊ द्वारा ऋषि अगस्त्य एवं विकसित भारत विषय पर लगायी गयी चित्र प्रदर्शनी का अनावरण किया।

इस ज्ञानवर्धक एवं आकर्षक चित्र प्रदर्शनी में ऋषि अगस्त्य के जीवन एवं कार्यों के बारे में सचित्र वर्णन किया गया है। साथ ही साथ तमिलनाडु के अन्य महान ऋषि, सामाजिक सुधारक, बैज्ञानिक, शिक्षाविद, कवि और स्वतंत्रता सेनानी के जीवन एवं कार्यों के बारे में भी सचित्र जानकारी को दर्शाया गया है।

इस प्रदर्शनी मे प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार की विगत दस वर्ष की उपलब्धियों, कार्यकमों, योजनाओं और जानकल्याणकारी नीतियों को भी दर्शाया गया है। जिसमें नमो ड्रोन दीदी, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, डिजिटल इंडिया, विद्याँजली, आत्म निर्भर भारत, स्किल इंडिया, एक भारत श्रेष्ठ भारत, हर घर जल योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, आज़ाद भारत के तीन नये कानून, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के साथ- साथ नारी सशक्तिकरण एवं अन्य योजनाओं की जानकारी दर्शकों और जनसामान्य के लिए प्रदर्शित की गई है।

  काशी और तमिलनाडु के बीच सदियों पुराने संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने वाले काशी तमिल संगमम् के इस तृतीय संस्करण में लगायी गयी चित्र प्रदर्शनी में तमिलनाडु की महान विभूतियों जैसे ऋषि अगस्त्य, तमिल महिला कवि संत अव्वैयार, तमिल कवि संत तिरुवल्लुवर, शिव भक्त, कवयित्री और सैकड़ो विभूतियों की चित्र लगाई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button