
डॉ शिव यादव
वाराणसी। अर्थशास्त्र विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में हर प्रसाद गुप्त इनक्यूबेशन सेंटर के सौजन्य से मंगलवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला की संयोजक एवं विभागाध्यक्ष प्रो. अंकिता गुप्ता ने छात्रों को स्टार्टअप इंडिया की अवधारणा और विशेषकर उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप की संभावनाओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की स्टार्टअप नीति तथा विश्वविद्यालयों के इनक्यूबेशन केन्द्र युवाओं के लिए नए अवसर खोल रहे हैं। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के प्रमुख बिंदुओं का उल्लेख करते हुए प्रो. गुप्ता ने छात्रों से आह्वान किया कि वे स्थानीय संसाधनों और अपनी सृजनात्मकता का प्रयोग कर रोजगार सृजन और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम में संदीप कुमार, वर्कशॉप फैसिलिटेटर, निहाल सोनकर के साथ छात्रों ने उत्साहपूर्वक संवाद किया। स्वागत कार्यशाला समन्वयक डॉ. गंगाधर एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. ऊर्जस्वित सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रो. राजेश पाल, प्रो. राजीव कुमार, प्रो. हंसा जैन, डॉ. पारस नाथ मौर्य, डॉ. अमित कुमार सिंह, डॉ. शशिबाला, डॉ. राकेश कुमार तिवारी, डॉ. पारिजात सौरभ, खुशी, करीना, लियाकत, रिया, रिफत, दीक्षा प्रिया, प्रियंवद आदि उपस्थित रहे।




