Slide 1
Slide 1
कृषिदेशवाराणसी

भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

संस्थान श्रमिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत : डॉ राजेश कुमार

सुशील कुमार मिश्र/ वाराणसी
अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का विषय था “बदलते जलवायु में कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित करना”। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. मेजर सिंह, सदस्य, कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल, नई दिल्ली रहे। आईआईवीआर के निदेशक डॉ राजेश कुमार ने अतिथि का स्वागत किया।अपने स्वागत  संदेश में कहा कि श्रमिकों की अनवरत सेवाएं किसी भी संस्थान के लिए बहु उपयोगी हैं। अतः उनका स्वास्थ्य और सुरक्षा संस्थान की प्राथमिकता है। संस्थान श्रमिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है और उन्हें अपने कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करता है। निदेशक ने श्रमिकों को अपने स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और किसी भी समस्या के समाधान के लिए संस्थान के अधिकारियों से संपर्क करने के लिए कहा।कार्यक्रम में फसल उन्नयन विभाग के कार्यकारी विभागाध्यक्ष डॉ डी आर भारद्वाज ने कहा कि यह दिवस श्रमिकों के लिए समर्पित है। फसल उत्पादन विभाग के कार्यकारी विभागाध्यक्ष डॉ एस के सिंह ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि में श्रमिकों का विशेष योगदान है श्रमिकों को अपने कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। फसल सुरक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ एन के सिंह ने श्रमिकों को प्रोत्साहित किया और उन्हें अपने कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के नियमों का पालन करने के लिए कहा।

मुख्य अतिथि डॉ मेजर सिंह ने श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि बदलते जलवायु में कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य का महत्व और भी बढ़ जाता है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि श्रमिकों का स्वास्थ्य और सुरक्षा कार्यस्थल पर सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बदलते जलवायु में कार्यस्थल पर नई चुनौतियाँ उत्पन्न होती हैं, जैसे कि तापमान में वृद्धि, वर्षा में परिवर्तन और अन्य जलवायु संबंधी परिवर्तन और इससे स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है। इन चुनौतियों का सामना करने के लिए श्रमिकों को अपने स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना आवश्यक है।इस कार्यक्रम का उद्देश्य श्रमिकों को कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में संस्थान में श्रमिक प्रदाता संस्था की ओर से चयनित 5 महिला और  5 पुरुष श्रमिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ आत्मा नंद त्रिपाठी और धन्यवाद ज्ञापन डॉ अर्चना सान्याल ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button