Slide 1
Slide 1
मिर्जापुर

मिर्जापुर : नायाब तरीके से हुआ सपा का पीडीए जन पंचायत


मीरजापुर ( तारा त्रिपाठी ) । आज मड़िहान विधान सभा अन्तर्गत अहरौरा के डीह मुहल्ले में प्रजापति समुदाय द्वारा नायाब तरीके से सपा का पीडीए जन पंचायत कराया गया। कार्यक्रम में यूं तो हर समाज के लोग उपस्थित रहे किन्तु प्रजापति समाज की भागेदारी अधिक रही। यह जन पंचायत नगर पालिका के पूर्व सभासद बाबूलाल प्रजापति की देखरेख में हुआ। वर्तमान में उनकी पत्नी नगर पालिका की सभासद हैं। जन पंचायत की अध्यक्षता मड़िहान विधान सभा के प्रत्याशी रहे रविन्द्र बहादुर सिंह पटेल ने की। मुख्य अतिथि के रुप में मीरजापुर के पीडीए प्रभारी हृदय नारायण प्रजापति उपस्थित रहे। संचालन मजदूर सभा मीरजापुर के अध्यक्ष मेवालाल प्रजापति ने किया। जन पंचायत का नायाब तरीका उस समय देखने को मिला जब कार्यक्रम के बाद समाज के सभी लोग अपने हांथ में मटका लेकर प्रदर्शन किये। आज के पंचायत को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि हृदय नारायण सिंह प्रजापति ने कहा कि पीडीए जन पंचायत कराने का मुख्य उद्देश्य सापा की सरकार बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्य मंत्री बनाना और उन लोगों को अधिकार दिलाना है जो आज तक अपने अधिकार से वंचित हैं। आपने पहले की सपा सरकार की उपब्धियों को गिनाया और उपस्थित जनों से इस बार बढ़-चढ़ कर सपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। अध्यक्षता कर रहे रविन्द्र बहादुर सिंह पटेल ने कहा पीडीए का हित सपा में ही है। आप सब एकता के साथ अखिलेश यादव के हांथ को मजबूत करें। सपा सर्व समाज की पार्टी है।इस जन पंचायत में सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।जन पंचायत को बाबूलाल प्रजापति, किसमत सिंह कुशवाहा, लल्लन यादव, महेन्द्र गौड़ आदि ने भी संबोधित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button