Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशमिर्जापुर

मिर्जापुर : निर्माणाधीन पुल की गुणवत्ता के साथ लापरवाही बर्दाशत नही -अनुप्रिया पटेल

तारा त्रिपाठी
मीरजापुर। केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण तथा रसायन उर्वरक राज्य मंत्री भारत सरकार अनुप्रिया पटेल ने  जनपद भ्रमण के दौरान छानबें विधानसभा क्षेत्र के गौरा परमानपुर घाट पर गंगा नदी पर नवनिर्मित पीपा पुल का विधि-विधान से पूजन कर आवागमन के लिए उद्घाटन किया। राज्य योजना सेतु के अंतर्गत 1 करोड़ 90 लाख 53 हजार रुपये की लागत से तैयार हुए । इस पुल से स्थानीय क्षेत्रवासियों को अब आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी। ग्रामीणों ने मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। ज्ञातव्य है कि सेमराथ नाथ ब्लाक डिघ, जंगीगंज, भदोही कालीन नगरी के साथ ही मिर्जापुर के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। गौरा परमानपुर गंगा घाट पर पीपा पुल को  मंत्री व स्थानीय विधायक ने फीता काटकर चालू किया। इस पुल के बनने से छानबे विकास खण्ड के ग्राम परमानपुर, कोठरा मिश्रान, डंगहर, गौरा, कोलेपुर, जिगना, हरगढ़, रसौली, बजटा, नरोइया, नएपुर, गैपुरा व भदोही की तरफ से विकास खण्ड डीह के कोईरौना, सेरामधनाथपुर, डेरवा पहाड़पुर के लोगो को लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त इन सभी मानकों को दृष्टिगत देखते हुए विकास खण्ड छानबे के गौरा परमानपुर पुरवां के सामने सेमराधनाथ के बीच गंगा नदी पर पीपा पुल एवं सेमराधनाथपुर साइड 350 मीटर एवं परमानपुर साइड में 660 मीटर पहुँच मार्ग भी बनाया जाएगा। पान्टून पुल बन जाने से लगभग 25 से 30 हजार तक की आबादी के लोग लाभान्वित होगें एवं यातायात में सुगमता के साथ लगभग 20 किमी0 की दूरी कम हो जायेगी। उद्घाटन के दौरान  विधायक छानबें  रिकी कोल, जिलाध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद, राष्ट्रीय सचिव किसान मंच रमाकांत पटेल, राष्ट्रीय सचिव चिकित्सा मंच डाॅ एसपी पटेल, भाजपा वरिष्ठ पदाधिकारी प्रेम बहादुर सिंह, जोन अध्यक्ष अवधेश पाल, भाजपा वरिष्ठ पदाधिकारी शिवराम पांडे, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, वरिष्ठ पदाधिकारी इंद्रेश सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष सुजीत मोदनवाल, जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चैहान, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग मिर्जापुर के एक्सईएन सहित भाजपा अपना दल निषाद पार्टी के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button