Slide 1
Slide 1
कारोबारबलिया

बलिया:ओवरब्रिज के नीचे धरने पर बैठे पटरी दुकानदार

रिपोर्ट- ( तिलक कुमार)
बलिया। नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान निरन्तर जारी है।”पटरी की दुकानों पर बुल्डोजर की कारवाई बन्द हो” के बैनर तले पटरी दुकानदार ओवरब्रिज के नीचे धरने पर बैठ गए।
पटरी दुकानदार सुभाष चन्द गुप्ता ने कहा कि गांधी नगर ओवरब्रिज के नीचे हम लोगों की दुकान बीते 26 वर्षों से है। कल ईओ साहब आकरके जबरदस्ती हटवा रहे थे कि आप सब भग जाइये। हम लोगों ने ईओ साहब से कहा कि हम लोगों को कहीं जगह एलाट कर दीजिए,हम लोग खाली करके चले जाएंगे। जब तक हम लोगों की जगह एलाट नहीं हो रही है तब तक हमें यही रहने दिया जाए। इसी दुकान पर सरकार ने हमको 50 हजार रूपये का लोन दिया है। जब हमारी दुकान ही नहीं रहेगी तो लोन कैसे भरा जाएगा ? और हम अपने परिवार का भरोरन पोषण कैसे करेंगे ? पहले हमारी दुकान पुल के पीछे थी। जब मारकंडेय सिंह विधायक हुए और सड़क बनने लगी तो मजिस्ट्रेट से कह करके ओवर ब्रिज के नीचे हम लोगों को बसाया गया। तब से करीब 26 वर्षों से हम लोग यहां अपनी दुकान चलाते हैं। तब से अब तक किसी अधिकारी को कोई प्रॉब्लम नहीं हुआ। पता नहीं ईओ साहब की हम लोगों के प्रति क्या मानसिकता है कि हम लोगों को भूखे मारने पर तुले हुए हैं। हमारी दुकान से ना यातायात बाधित हो रहा है और नहीं हम लोग सड़क पर हैं। हम लोग तो पुल के नीचे हैं। कहा कि जहां अतिक्रमण है,वहां ईओ साहब जा ही नहीं रहे हैं। नैना देवी ने बताया कि हम लोग बीते 25 सालों से यहां है। हमारे छोटे-छोटे बच्चे हैं। हम लोगों को यहां से हटाया जा रहा है।ऐसे में हम लोग कहां जाएं ?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button