वाराणसीसाहित्य

नारी शक्ति को सशक्त बनाने का जो सपना नेताजी ने देखा,आज हो रहा पूरा: असम राज्यपाल


अन्तर्राष्ट्रीय सुभाष महोत्सव के दूसरे दिन नारी शक्ति की दिखी ताकत
विशाल भारत संस्थान ने राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य को दिया मानवता के नायक की उपाधि
सुभाष का सपना तब साकार होगा जब हर नारी सुरक्षित और शक्तिशाली बनेगी

वाराणसी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जन्मदिन के अवसर पर विशाल भारत संस्थान द्वारा आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय सुभाष महोत्सव के दूसरे दिन महिला सशक्तिकरण एवं स्त्री गाथा सत्र का शुभारम्भ असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने लमही के सुभाष मन्दिर में पुष्प अर्पित कर एवं मशाल जलाकर किया।

असम के राज्यपाल जब सुभाष भवन पहुंचे तो सभागार में उपस्थित महिलाओं ने पुष्प वर्षा की और अपने बीच राज्यपाल को पाकर भाव विभोर हो उठीं। आजादी के समय नेताजी ने कहा था कि तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा। यह सिर्फ पुरुषों के लिए नहीं था बल्कि महिलाओं के लिए भी था। 1943 में स्थापित रानी झांसी रेजिमेंट नेताजी के समानता और देशभक्ति के विचारों का जीवंत प्रमाण थी। रानी झांसी रेजिमेंट ने यह संदेश दिया कि महिलाओं की भागीदारी भारत की आजादी में उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी पुरुषों की। सुभाष ने भारतीय समाज में महिलाओं को सशक्त बनाने और उनकी भूमिका को बढ़ावा देने का जो काम किया इतिहास के लिये मील का पत्थर है। आज भी महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए सुभाष के विचार ही प्रासंगिक है।

विशाल भारत संस्थान द्वारा राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य को मानवता के नायक की उपाधि से विभूषित किया गया। महंत बालक दास ने शॉल ओढ़ाकर राज्यपाल का स्वागत किया, साथ ही नेहा सिंह एवं डॉ० राजीव श्रीगुरुजी ने संयुक्त रूप से लक्ष्मण आचार्य को सम्मान पत्र सौंपा।

मुख्य अतिथि असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को महान देशभक्त बताते हुए कहा कि नारी शक्ति को सशक्त बनाने का जो सपना उन्होंने देखा था आज वह पूरा हो रहा है। हमारा देश सदियों से जगतगुरु रहा है। हमारे समाज में अस्पृश्यता, स्त्री-पुरुष भेदभाव जैसी चीजें नहीं थी। यत्र नारयस्तु पूजयनते तत्र रमनते देवता, सर्वे भवन्तु सुखिनः, वसुधैव कुटुम्बकम जैसी विचारधारा को मानने वाला देश है। या देवी सर्व भूतेषु जैसी अवधारणा को मानने वाला देश रहा है। ज्ञान की देवी माँ सरस्वती, कामाख्या देवी, दुर्गा माता, भारत माता हमारी माँ हैं। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस हमेशा से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिये सेना में भर्ती, शिक्षा, संस्कार, आत्म निर्भरता के माध्यम से देश के लिये कार्य किया। तुलसी दास, लोकमान्य तिलक, स्वामी विवेकानन्द, रामकृष्ण परमहंस, महात्मा गांधी ने देश की महिलाओं को शक्तिशाली बनाने के लिये कार्य किया।

अध्यक्षता कर रहीं न्यायाधीश नेहा सिंह ने कहा कि जब महिलाएं घर से बाहर नहीं निकल सकती थीं, उस समय नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने उनपर भरोसा कर भारत को आजाद कराने का महत्वपूर्ण दायित्व दिया। हमारे देश की महिलाओं ने आजादी की लड़ाई में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। महिलाएं जन्म से ही शक्तिशाली होती हैं। आवश्यकता इस बात की है कि महिलाएं अपनी शक्ति को पहचाने।

विषय प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० राजीव श्रीगुरुजी ने कहा कि आजादी की लड़ाई में महिलाओं को शक्तिशाली बनाने के लिये अगर किसी महापुरुष ने कार्य किया था, तो वो थे नेताजी सुभाष चन्द्र बोस। महिलाएं संस्कार में तो आगे थी हीं, लेकिन सैन्य ताकत के माध्यम से देशसेवा का जो कार्य महिलाओं ने किया वह देश के लिये एक अद्भुत मिशाल था। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने लक्ष्मी बाई रेजीमेंट का गठन कर दुनियाँ की पहली महिला बटालियन का निर्माण किया।

पातालपुरी मठ के महंत बालक दास जी महाराज ने कहा कि सुभाष का जीवन भारत को अध्यात्म के जरिये सशक्त बनाने का था। वो सन्यासी भी थे और योद्धा भी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button