डेमोक्रेटिक बार के अध्यक्ष बने कुबेरनाथ सिंह महामंत्री आशुतोष मिश्रा

चन्दौली । सकलडीहा डेमोक्रेटिक बार की शुक्रवार को भारी गहमागहमी के बीच अध्यक्ष और महामंत्री सहित सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। इस मौके पर डेमोक्रेटिक बार के संख्याबल के साथ मौजूद नवनियुक्त पदाधिकारियों को मालाफूल पहनाकर बधाई दिया। डेमोक्रेटिक बार की चुनाव को लेकर सुबह से ही अधिवक्ताओं का जमावड़ा होने लगा था।
डेमोक्रेटिक बार के सरंक्षक अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में सुबह चुनाव को लेकर अधिवक्ता लामबंद होने लगे थे। अधिवक्ता भवन के समीप काफी संख्या में जुटे अधिवक्ताओं ने गहन मंथन और विचार विमर्श करने के बाद एक सुर से निर्विरोध चयन का सुझाव दिया। जिस पर सभी अधिवक्ताओं ने एक मत होकर समर्थन किया। जिसमें अध्यक्ष पद पर कुबेरनाथ सिंह और महामंत्री आशुतोष कुमार मिश्रा के नामों का घोषणा होते ही निर्विरोध चुन लिया गया। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर महेन्द्र प्रताप राय,कनिष्ठ उपाध्यक्ष अंकित तिवारी, संयुक्त् सचिव सुभाष चन्द्र भारती को निर्विरोध चुना गया। इसके अलावा कार्यकारिणी में पूर्व अध्यक्ष अशोक मिश्रा,शिवकुमार सिंह,जनार्दन मिश्र,धरनीधर मिश्र, जयप्रकाश राम, अजय कुमार सिंह,संतोष सिंह,विरेन्द्र जायसवाल, राजेश्वर सिंह रज्जू, दुर्गेश सिंह, संजय सिंह,संजय श्रीवास्तव,बृजेश पाल,लक्ष्मण प्रसाद,राजेन्द्र यादव प्रमोद कुमार सिंह,विजय प्रताप सिंह, राजकुमार गोंड,सुभाष सिंह और पदेन में मनोज कुमार पांडेय और उपेन्द्र नारायण सिंह का निर्विरोध चयन हुआ। इस मौके पर शिवगोविंद सिंह,बब्बन सिंह, राजगोपाल सिंह, प्रभुनारायण सिंह,विनय प्रताप सिंह,सुरेश यादव,पवन श्रीवास्तव,आलोक मिश्रा, अखिलेश पांडेय, राजेश पाल, मृत्युंजय तिवारी,इरशाद आलम,शिवाजी लाल,दिनेश सिंह,प्रभुनाथ पाठक,रामजनम राम,संजय राम सहित अन्य अधिवक्त मौजूद रहे।