Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेशएजुकेशनवाराणसी

स्कूलों में रहेगा 14 जनवरी तक ठंड का अवकाश

जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

सरफराज अहमद

वाराणसी। शासन व जिलाधिकारी वाराणसी के निर्देशानुसार वाराणसी के बीएसए डॉक्टर अरविन्द कुमार पाठक ने भी छुट्टी के आदेश जारी कर दिया है।यह आदेश सभी बोर्ड के स्कूलों पर प्रभावी रहेगा।बीएसए डॉक्टर अरविन्द कुमार पाठक ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन संचालित परिषदीय विद्यालयों, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम के सभी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक शीतकालीन अवकाश 31 दिसम्बर से 14 जनवरी तक निर्धारित किया गया है। जिसके क्रम में जनपद वाराणसी के कक्षा 8 तक सभी स्कूलों में इस दौरान शीतकालीन अवकाश रहेंगा। उन्होंने कहा कि आदेश की प्रति सभी स्कूल में भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button