Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

कृषि विज्ञान केंद्र गाजीपुर :विश्व पर्यावरण दिवस थीम के साथ किया सेलिब्रेट

एक पौधा मां के नाम अवश्य लगाए: डॉ संगीता बलवंत

गाजीपुर।कृषि विज्ञान केन्द्र पी0जी0 कालेज में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया। पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस को (प्लास्टिक प्रदूषण को मात दें) थीम के साथ सेलिब्रेट किया जा रहा है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ0 संगीता बलवन्त, राज्यसभा सांसद ने कहा कि आज हम प्रतिज्ञा लें कि जनपदवासी सभी भाई-बहन एक पौधा मॉ के नाम अवश्य लगायें एवं उसका संरक्षण भी करें। जिसका अच्छा परिणाम आपको देखने को मिलेगा। पर्यावरण को सुधारने हेतु यह महत्वपूर्ण दिवस है। जिसमें पूरा विश्व रास्ते में खड़ी चुनौतियों को हल करने का रास्ता निकालता हैं। लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा संचालित विश्व पर्यावरण दिवस दुनिया का सबसे बड़ा वार्षिक आयोजन है। इसका मुख्य उद्देश्य हमारी प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना और दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे विभिन्न पर्यावरणीय असंतुलन को ठीक रखने की ओर कदम बढ़ाना है।

केन्द्र के सीनियर साइंटिस्ट एण्ड हेड/प्रभारी डॉ0 विनोद कुमार सिंह ने कहा कि आज वायु प्रदूषण ने भी हमारे पर्यावरण को बहुत हानि पहुंचाई है। जल प्रदूषण के साथ ही वायु प्रदूषण भी मानव के सम्मुख एक चुनौती है। माना कि आज मानव विकास के मार्ग पर अग्रसर है परंतु वहीं बड़े-बड़े कल-कारखानों की चिमनियों से लगातार उठने वाला धुआं, रेल व नाना प्रकार के डीजल व पेट्रोल से चलने वाले वाहनों के पाइपों से और इंजनों से निकलने वाली गैसें तथा धुआं, जलाने वाला हाइकोक, ए.सी., इन्वर्टर, जेनरेटर आदि से कार्बन डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन, सल्फ्यूरिक एसिड, नाइट्रिक एसिड प्रति क्षण वायुमंडल में घुलते रहते हैं। वस्तुतः वायु प्रदूषण सर्वव्यापक हो चुका है। प्लास्टिक प्रदूषण से  बचाव हेतु व्यवहारिक उपाय बताया।

प्रभारी निदेशक सामाजिक वानिकी श्री विवेक कुमार ने कहा कि अपने पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए हमें सबसे पहले अपनी मुख्य जरूरत ‘जल’ को प्रदूषित होने से बचाना है। कारखानों का गंदा पानी, घरेलू गंदा पानी, नालियों में प्रवाहित मल, सीवर लाइन का गंदा निष्कासित पानी समीपस्थ नदियों और समुद्र में गिरने से रोकना होगा। जनपद नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल ने शहरों में बढ़ रहे प्लास्टिक प्रदूषण एवं अन्य खाद्य पदार्थों के अवशेष से हो रहे प्रदूषण को जन-जागरूकता के माध्यम से ही समाप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा किसानों, महिलाओं एवं युवक तथा युवतियों को पर्यावरण संरक्षण हेतु सिन्दूर, आम, अमरूद, ऑवला के पौध का वितरण किया गया। साथ ही कृषि विज्ञान केन्द्र, पी0जी0 कालेज, गाजीपुर के परिसर में मुख्य अतिथि द्वारा आम का पौधरोपण किया गया। जनपद के विभिन्न युवक एवं युवतियों में प्रतियोगिता कराई गयी जिसमें प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में मोमेंटों एवं प्रमाण-पत्र वितरित कराया गया। इस अवसर पर डॉ0 जी0 सिंह, डॉ0 पाठक, भाजपा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय,डॉ0 डी0के0 सिंह, एम0के0 मिश्रा, आशुतोष सिंह, डॉ0 पी0के0 सिंह, सुनील कुमार सहित लगभग 85 किसान एवं युवक तथा युवतियॉ उपस्थित थे।
 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button