Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : किसानों की समस्याओं पर हुआ मंथन, प्रगतिशील किसान सम्मानित

त्रिलोकी नाथ राय / गाजीपुर । स्वामी सहजानंद सरस्वती स्मृति न्यास के नौवें स्थापना दिवस पर मंगलवार को अवथहीं में विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ न्यास के अध्यक्ष रामाश्रय राय ने स्वामी सहजानंद सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। गोष्ठी में ‘वर्तमान में किसानों की चुनौतियां एवं उनके समाधान’ विषय पर वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं का प्रमुख कारण उनमें एकता का अभाव है। वर्तमान में आवारा पशुओं से फसलों की क्षति तथा मगई नदी के प्रवाह में अवरोध के कारण जलजमाव कृषि के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। उद्यान निरीक्षक सुरेंद्र पाल ने एकीकृत बागवानी विकास मिशन एवं प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर राजेश कुशवाहा, अनूप राय, सुनील यादव, पंकज राय एवं रुद्र नारायण शर्मा सहित कई प्रगतिशील किसानों और समाजसेवियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामाश्रय राय तथा संचालन मुक्तिनाथ राय ने किया। अंत में विनोद राय ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अनिल कुमार राय, रविकांत उपाध्याय, राजेश राय बागी, मिथिलेश राय, कृष्णानंद राय, दिवाकर राय, राकेश रंजन राय, जय कृष्णा राय एवं प्रेमशंकर राय आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button