क्षेत्रीय समाचार
मिर्जापुर : आकाशीय बिजली गिरने से पांच ट्रांसफार्मर जला, बिजली आपूर्ति बाधित

तारा त्रिपाठी/मिर्जापुर। विद्युत सब स्टेशन अहरौरा से संबंधित विभिन्न स्थानों पर मंगलवारआधी रात को आकाशीय विजली गिरने से पाच ट्रांसफार्मर जल गए जिसके कारण सैकड़ों घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। अहरौरा विद्युत सब स्टेशन के जे ई पंचधारी सिंह ने बताया की अहरौरा फीडर पर पट्टी कला 63 के वी , घाटमपुर10 के वी,बारहडीह10 के वी, हिनौता10 के वी व फरहदा 10 के वी का ट्रांसफार्मर आकाशीय बिजली गिरने से जल गया । जिससे ग्रामीण व नगर क्षेत्रो की विद्युत सप्लाई बाधित हो गया है।अवर अभियंता पंचधारी सिंह ने बताया कि कर्मचारियों द्वारा बनवाने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिला । जिसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दे दिया गया है जैसे ही ट्रांसफार्मर आता है बदलवाने का कार्य किया जाएगा।



