आजमगढ़ : धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार

गोविंद लाल शर्मा/आजमगढ़। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की यौमे पैदाइश के मुबारक मौके पर ईद मिलादुन्नबी का त्योहार, श्रद्धा उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया इस पावन अवसर पर विभिन्न धार्मिक सामाजिक और अंजुमन, द्वारा विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेस पार्टी के शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष काज़ी रियाजुल हसन ने कहाँ की पैगंबर साहब ने दुनिया को शांति दया इंसानियत आपसी सौहार्द और सच्चाई का पैगाम दिया ईद मिलादुन्नबी का यह पर्व उन्हीं की महान आदर्श और शिक्षाओं को अपने जीवन में उतरने की प्रेरणा देता है। इस अंजुमन फर्ज़नदाने इस्लाम फराश टोला के आयोजक समिति के सदर डा o अरशद खान ने इस्लाम की रोशनी पर प्रकाश डाला और इस अंजुमन के सेक्रेटरी मुशीर अहमद ने कहा की इस त्यौहार को शांतिपूर्ण अनुशासित और आपसी भाईचारे के माहौल के साथ मनाया मनाया गया।
इस जलसे मे तमाम जायरीन ने शिरकत किया इसमें समीर अहमद मुशीर अहमद गुलाम रसूल मुर्शीद अहमद आदि लोग मौजूद थे।




