Slide 1
Slide 1
आजमगढ़

आजमगढ़:शहर की सड़कों पर दौड़ी महिला पुलिस की जागरूकता रैली

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत आज जनपद आजमगढ़ में एक भव्य महिला पुलिस बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली पुलिस लाइन आजमगढ़ से शुरू होकर शहर के प्रमुख चौराहों और तिराहों से होते हुए नगर में जागरूकता फैलाने का कार्य कर रही है।मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत आयोजित इस महिला पुलिस बाइक रैली को पुलिस उप-महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र, श्री सुनील कुमार सिंह, और पुलिस अधीक्षक आजमगढ़, डॉ. अनिल कुमार ने पुलिस लाइन आजमगढ़ से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के विभिन्न स्थानों जैसे सिविल लाई चौकी तिराहा, अग्रेसन चौराहा, कोतवाली, बड़ादेव तिराहा, शंकर तिराहा, चौक चौराहा, पुरानी कोतवाली, तकिया तिराहा, पहाड़पुर तिराहा, मुकरिगंज तिराहा, हर्रा की चुंगी तिराहा, कोट चौराहा, दलालघाट तिराहा, काली चौरा तिराहा, गांधी तिराहा और रैदोपुर तिराहा आदि स्थानों से होकर गुजरी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button