Slide 1
Slide 1
आजमगढ़

आजमगढ़ : भारत विकास परिषद शाखा आजमगढ़ ने मनाया तीज महोत्सव

गोविंद लाल शर्मा/आजमगढ़। भारत विकास परिषद शाखा आजमगढ़ के तत्वावधान में शहर स्थित होटल गोल्डन फॉर्च्यून में तीज महोत्सव अत्यंत धूमधाम से आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रांतीय संयोजक (महिला सहभागिता) डॉ. प्रियंका जायसवाल, प्रांतीय संरक्षक अशोक अग्रवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष विवेक सूद, प्रांतीय सचिव विनीता सिंह, काजल वालिया, जिलाध्यक्ष डॉ. देवेश दूबे, प्रांतीय सह-संयोजक (संस्कार) सीताराम पांडे, सचिव कौशल कुमार राय, कार्यक्रम संयोजक डॉ. नेहा दुबे एवं रमाकांत वर्मा द्वारा मां भारती व स्वामी विवेकानंद के चित्र पर संयुक्त रूप से माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान संगठन की ओर से सभी अतिथियों को बुके, स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।तीज महोत्सव में संस्था की मातृ शक्तियों द्वारा कैसे खेले जईबू सावन में कजरिया और हमसे खेतवा में धान ना रोपाई पिया जैसे पारंपरिक कजरी गीतों की उत्कृष्ट प्रस्तुति दी गई। इसके पश्चात हरतालिका तीज पर आधारित एक सुंदर नृत्य-नाटिका और भगवान श्रीकृष्ण पर केंद्रित मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। बच्चों ने भी अपनी मनभावन प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया।कार्यक्रम की शुरुआत में सरोज यादव द्वारा स्वागत गीत एवं वंदे मातरम’ का गायन किया गया, वहीं यशा दूबे ने अयि गिरिनंदिनिबदेवी स्तुति का सस्वर पाठ किया। उत्सव के दौरान आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में डॉ. नेहा दुबे प्रथम, मधु द्विवेदी द्वितीय और नीलम अस्थाना तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं ‘तीज क्वीन’ प्रतियोगिता में अनुराधा पांडे ने प्रथम, अंशु अस्थाना ने द्वितीय और ज्योति मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका डॉ. विभा त्रिपाठी एवं डॉ. मनीष मिश्रा ने निभाई और सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ. प्रियंका जायसवाल ने कहा, कजरी हमारे क्षेत्र का एक अत्यंत लोकप्रिय पारंपरिक लोकगीत है, जो धीरे-धीरे विलुप्त हो रहा है। इसे सहेजने और आगे बढ़ाने की नितांत आवश्यकता है। प्रांतीय उपाध्यक्ष विवेक सूद ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से सामाजिक बंधन मजबूत होते हैं और खुशी की बात है कि इसमें बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सभी वर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम का कुशल संचालन अंशु अस्थाना ने किया। इस अवसर पर रेखा अग्रवाल, वेदांती वर्मा, डॉ. संध्या वर्मा, मैंना पांडे, अंशु बरनवाल, अमितलता सिंह, ज्योत्सना सिंह, शशिकला यादव, आरती सिंह सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button