Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : अम्बुजा सीमेंट से पत्रकार सम्मानित

त्रिलोकी नाथ राय /गाजीपुर। भांवरकोल क्षेत्र के कुंडेसर गांव में साक्षी ट्रेडर्स की ओर से अम्बुजा सीमेंट के डीलर अजय राय ने सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों एवं पत्रकारों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में पत्रकार बृज नारायण पाठक, डॉ. अशोक उपाध्याय, ब्रह्मानंद पांडेय, जय शंकर राय, बरमेश्वर राय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर अजय राय ने कहा कि अम्बुजा सीमेंट सदैव समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले लोगों के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध रहा है। सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे लोग समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके प्रयासों से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलती है । सम्मानित पत्रकारों ने कहा कि इस प्रकार का सम्मान सामाजिक कार्यों के साथ-साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में भी कार्य करने का हौसला बढ़ाता है। इससे समाज और मीडिया के बीच बेहतर संबंध स्थापित होते हैं । कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने अम्बुजा सीमेंट एवं साक्षी ट्रेडर्स की इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक जिम्मेदारी और सम्मान की सकारात्मक परंपरा बताया। अंत में सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी सामाजिक सहयोग एवं सहभागिता बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button