Slide 1
Slide 1
वाराणसी

वाराणसी : पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कांवड़ यात्रियों से संवाद कर जाना हाल

श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा, सुगम यातायात के लिए दिए कड़े निर्देश

वाराणसी । श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट मोहित अग्रवाल द्वारा जनपद के सीमा क्षेत्र गुड़िया बॉर्डर (कछवां रोड) से लहरतारा तक प्रमुख मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान विश्राम स्थलों, अस्थायी पुलिस सहायता केन्द्रों, चिकित्सा सुविधाओं, यातायात प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया।  संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएँ समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण कर ली जाएँ, जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध यात्रा का अनुभव प्राप्त हो। पूरे कांवड़ मार्ग पर प्रत्येक चार किलोमीटर की दूरी पर पीआरवी अथवा फैंटम टीम चौबीसों घंटे मुस्तैद रहेगी, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराई जा सके। डीजे संचालन पर रहेगी कड़ी निगरानी। डीजे की ऊंचाई, संरचना एवं सुरक्षा मानकों का विशेष रूप से पालन कराया जाएगा तथा उल्लंघन पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, अधिकारी रहेंगे लगातार फील्ड में श्रावण मास के दौरान प्रत्येक अधिकारी अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा, यातायात एवं भीड़ प्रबंधन की व्यक्तिगत निगरानी सुनिश्चित करेंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम आवागमन सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।  किसी भी आपात स्थिति में त्वरित रिस्पॉन्स सुनिश्चित किया जाएगा। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था/मुख्यालय  शिवहरि मीणा, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन श्रीमती नीतू, अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन नृपेन्द्र कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात अंशुमान मिश्रा, सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button