गाजीपुर : आदर्श राय ने NEET – UG परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
रेवतीपुर गांव में हर्ष का माहौल

त्रिलोकी नाथ राय/गाजीपुर। जमानिया तहसील के रेवतीपुर (पट्टी धज्जू राय) निवासी होनहार छात्र आदर्श राय ने प्रतिष्ठित NEET-UG 2026 परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आदर्श ने ऑल इंडिया रैंक 10,670 तथा कैटेगरी रैंक 1,164 प्राप्त कर मेडिकल क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया है। आदर्श राय, स्व शिवकुमार राय के नाती एवं नंद कुमार राय (नंदू राय) के पुत्र हैं। अपनी प्रारंभिक शिक्षा के बाद वाराणसी में रहकर आकाश इंस्टीट्यूट से NEET की तैयारी की। कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर लगन के बल पर उन्होंने यह उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। अपनी सफलता का श्रेय आदर्श ने अपने माता-पिता, गुरुजनों तथा परिवार के सभी सदस्यों को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचने की प्रेरणा दी। आदर्श की इस उपलब्धि पर पूरे रेवतीपुर गांव, क्षेत्र एवं जनपद में हर्ष का माहौल है। सामाजिक, शैक्षणिक एवं विभिन्न संगठनों के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। रेवतीपुर के सम्मानित लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और आने वाली पीढ़ियों को उच्च लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने की सीख देती है।




