Slide 1
Slide 1
राजनीति

बुलंदशहर : सीएम योगी ने 5754 करोड़ की 58 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

 

बुलंदशहर/ संवाददाता मोहित त्यागी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बुलंदशहर दौरे पर पहुंचे। जनसभा स्थल नुमाइश ग्राउंड पर कार्यकर्ताओं और आम जनता ने उनका जोरदार स्वागत किया। मंच पर पहुंचते ही “शेर आया-शेर आया” के गगनभेदी नारे गूंज उठे। इससे पहले मुख्यमंत्री शिकारपुर स्थित रज्जू भैया सैनिक विद्या मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने छात्रों, अभिभावकों और प्रबुद्धजनों से संवाद किया। सैनिक स्कूल से सीधे वे बुलंदशहर की जनसभा में शामिल होने पहुंचे। नुमाइश ग्राउंड पर आयोजित विशाल जनसभा में मुख्यमंत्री ने बुलंदशहर और सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र की 5754 करोड़ रुपये से अधिक की 58 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें सड़क, पेयजल, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पुलिस बैरक, STP, ITI, स्पोर्ट्स स्टेडियम और वर्किंग वूमेन हॉस्टल जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं। इस दौरान मंच पर स्थानीय सांसद, विधायक और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया और विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने अन्नप्राशन व गोदभराई कार्यक्रम में भी भाग लिया। साथ ही सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, टूलकिट और मशीनरी का वितरण किया।मुख्यमंत्री ने उद्यमियों, किसानों और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से भी संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। भारी संख्या में लोग सीएम योगी को सुनने पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button