क्राइम
मिर्जापुर : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 2.2 करोड़ के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

तारा त्रिपाठी/मिर्जापुर । मड़िहान थाना पुलिस और एसटीएफ प्रयागराज की संयुक्त टीम ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए । एक अंतरजनपदीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रक कंटेनर से 4 कुंतल 39 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 2.2 करोड़ रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमरजीत यादव उर्फ पहलवान निवासी गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी उड़ीसा से गांजा लाकर प्रयागराज और आसपास के जिलों में सप्लाई करने जा रहा था। मामले में थाना मड़िहान में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है। तस्करी में प्रयुक्त ट्रक को भी सीज कर दिया गया है।



