Slide 1
Slide 1
धर्म

या हुसैन की सदाओं के साथ अजादारों ने किया आग का मातम

आग का मातम देखने को देर रात तक जमा रही भीड़

जाजमऊ-में-हनुमान-मंदिर-में-शर्बत-पिलाते-पदाधिकारी। मोहर्रम की 9 तारीख पर ग्वालटोली मकबरा शिया जामा मस्जिद में रात 11.45 बजे अन्जुमने मोहम्मदी मुईनउल अजा के तत्वावधान में मजलिसे अजा बरपा हुई। मजलिस में मौलाना ज़हीर अब्बास ने कहा कि मोहर्रम की 9 तारीख को पता चला कि हजरत मोहम्मद (सअ) के प्यारे नवासे शहीदे आजम शहीदे कर्बला हजरत इमाम हुसैन पर यजीदी फौजें हमला करना चाहती हैं। जब इमाम को मालूम हुआ तब इमाम आली मकाम ने अपने भाई और लश्कर हुसैनी के सिपेसालार हजरत अब्बास को यजीदी फौज के कमाण्डर उमरे साद के पास भेजकर एक रात की मोहलत मांगी और पूरी रात इबादते खुदा में अपने साथियों के साथ गुजारी।

मौलाना ने आगे कहा कि सुबह होते ही यौमे अशूरा (मोहर्रम की दस तारीख़ ) को यजीदी फौजों ने हमला कर दिया। तब हजरत इमाम हुसैन ने इस्लाम और इंसानियत विरोधी यजीदियों से अपने 72 साथियों को बारी-बारी से मैदाने कर्बला में भेजकर जिहाद करते हुए मुकाबला किया और शहादतें पेश की। इसके बाद हजारों अजादारों ने मातम किया। छोटी कर्बला में अजादारों ने या हुसैन की सदाओं के साथ आग का मातम किया। आग का मातम देखने वालों का भारी हुजूम था।

जुलूस में नवाब अली अब्बास, आसिफ अब्बास, अख्तर सीतापुरी, सिकन्दर सीतापुरी, वाजिद अली रिज़वी, डा. जुल्फिकार अली रिज़वी, नवाब गुलफ़ाम, नवाब ज़ीशान ख़ान,नवाब नक़ी अली, नवाब अलीशान, नवाब बाकर अली, नवाब रफ़ीक़ अली,रानू नकवी, हसन आगा,  ताज कानपुरी, आरिफ अब्बास रिज़वी, शकील अब्बास, मुजीबुल हसन, मोहम्मद मुंतजिर, अख़्तर सीतापुरी, आदिल रिजवी, अनवार अहमद सज्जादी,  तालिब सज्जादी, कुमैल नमाजी, अफसर हुसैन, जवाज हैदर , आलिम सज्जाद, डा. अयाज हैदर रिज़वी, फुरकान हैदर, डॉ. अली फरज़ान , हसनैन अकबर, आमिर रिजवी, असकरी रिजवी, वली जाफरी, शकील जाफरी, एहसान हुसैन, अफसर हुसैन, शकील अब्बास आदि मौजूद रहे।

 

 

यौमे आशूरा आज, कर्बलाओं में दफन होंगे ताजिए

कानपुर। शहर में नौ मोहर्रम को अलम का जुलूस निकाला गया। इसके अलावा रात को सभी इमामबाड़ों में ताजिये रखे गए। इमामबाड़ों में कुरानख्वानी का भी आयोजन किया गया। यौमे आशूरा पर शुक्रवार को लोग रोजा रखेंगे। शुक्रवार को ताजिए अपने-अपने क्षेत्र की कर्बलाओं में दफन किए जाएंगे।

सुबह से ही ताजियो का जुलूस ग्वालटोली मकबरा की ओर रवाना होंगे। रास्ते में शिया अंजुमनें जंजीर, कमा का मातम करेंगी। देर रात मजलिसे अजा बरपा की जाएगी। इराक के कर्बला में हजरत इमाम हुसैन की शहादत हो गई थी। जाजमऊ, बाबूपुरवा, बेगमपुरवा, सैयद नगर, विजय नगर आदि क्षेत्रों में ताजियों के जुलूस निकाले जाएंगे। इस्लाम में यौमे आशूरा की बहुत अहमियत है। इसीलिए लोग रोजें भी रखते हैं।

 

 

हनुमान मंदिर पर पिलाया गया शर्बत

कानपुर। नवीं पर गुरुवार को जाजमऊ हिंदू-मुस्लिम एकता को दिखाने के लिए हनुमान मंदिर से शर्बत का वितरण किया गया।मोहर्रम में बड़ी संख्या में पैगी बनते हैं। वह लोग नंगे पैर चलते हैं। इसके अलावा ब़ड़े मंगल के आखिरी दिन शर्बत का वितरण किया गया। इस मौके पर मानेस दीक्षित, दीपेश वाजपेयी, अभिषेक दीक्षित, अनमोल, पुष्कर दीक्षित, रवि सक्सेना, समाजसेवी अनवार हुसैन आदि मौजूद रहे।

ASIF HUSAIN

ASIF HUSAIN EDITOR मैंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से हिंदी साहित्य में परास्नातक (मास्टर) करने के बाद ट्रांसलेशन में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया। 1997-98 में राष्ट्रीय सहारा में ट्रेनिंग की। इसके बाद 1998 में अमर उजाला कानपुर में ज्वाइन किया। अमर उजाला में कानपुर में रिपोर्टिंग की। गाजीपुर, चंदौली, भदोही, इटावा में ब्यूरोचीफ के पद पर रहा। इसके अलावा मुरादाबाद में संभल डेस्क प्रभारी रहा। झांसी में देहात डेस्क प्रभारी रहा। साथ में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग की। 2023-24 में अमर उजाला में सीनियर सब एडिटर पद से स्वैच्छिक रिटायरमेंट लिया। इसके बाद अपना यूट्यूब चैनल ‘ब्रिलियंट टाइम’ नाम से बनाया। वीकली अखबार भी इसी नाम से निकाला। ‘द्वाबा सम्राट हिंदी दैनिक’ में देश और विदेश पर लेख लिखे। वर्तमान में हिंदुस्तान संदेश से बतौर एडिटर जुड़ा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button