वाराणसी : डॉ. रौशन सिंह का फेलो डिज़िग्नेट में चयन

वाराणसी । हनुमान फाटक नवपुरा वार्ड के निवासी शोधकर्ता डॉ. रौशन सिंह का Indian Institute of Advanced Study (IIAS), राष्ट्रपति निवास, शिमला में फेलो डिजिग्नेट के रूप में चयन हुआ है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि काशी के लिए गौरव का विषय है। डॉ. रौशन सिंह भारतीय दर्शन एवं संस्कृत अध्ययन के क्षेत्र में शोधरत हैं। अपनी प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा के क्रम में स्नातक (बी.ए.) तथा स्नातकोत्तर (एम.ए.) की शिक्षा काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU), वाराणसी से प्राप्त की है। उन्होंने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा (महाराष्ट्र) से पीएच.डी. की उपाधि अर्जित की। वर्तमान में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU), नई दिल्ली के संस्कृत अध्ययन केन्द्र से पोस्ट डॉक् कर रहें हैं। इस सफलता पर डॉ. रौशन सिंह ने इसे भगवान काशी विश्वनाथ, मां विंध्यवासिनी की कृपा, अपने गुरुजनों के आशीर्वाद तथा माता कुमकुम देवी के त्याग, संघर्ष और प्रेरणा का परिणाम बताया।




