Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेश

सात सालों से शहर में चल रहा है सिर्फ अतिक्रमण हटाओ अभियान

शहर में सड़क चौड़ीकरण के लिए कई स्थानों पर तोड़ी गईं थी इमारतें, जीटी रोड पर अभी तक पूरा नहीं हो सका नाले का निर्माण, बाकरगंज पुलिस चौकी से बाइपास चौराहे तक तोड़-फोड़ के बाद भी नहीं बनी सड़क, गुरुवार को भी बाकरगंज से लेकर बाईपास तक बुल्डोजर गरजा

ताहिर हुसैन

फतेहपुर। शहर में भाजपा सरकार के पिछले कार्यकाल के दौरान शहर में सड़कें चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। सड़कों के दोनों तरफ ख़ड़ी बड़ी-बड़ी इमारतें भी खंडहर बना दी गईं थीं। इसके बाद भी अभी तक सड़कें चौड़ी नहीं बनाई गईं हैं। इससे बाकरगंज चौकी चौराहे पर अक्सर जाम लगा रहता है।

शहर में गुरुवार को नगर पालिका ने बुल्डोजर चलाया। इस दौरान बाकरगंज चौकी से लेकर बाईपास तक बुल्डोजर चलाया गया। इस दौरान नगर पालिका के अधिकारियों के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा। बुल्डोजर पहुंचते ही सड़क किनारे ठिलिया लगाए दुकानदार भाग गए। अभियान के दौरान अफरातफरी मच गई।

क्षेत्र के लोगों ने बताया कि सात साल पहले पूरे शहर में बुल्डोजर लगाया गया था। उस दौरान कहा गया था कि डिवाइडर के साथ बिजली के पोल भी बीच में आएंगे लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। हृदयराम की कोठी के पास तो अभी तक नाला भी अधूरा है।

इसी तरह बाकरगंज पुलिस चौकी से लेकर बाईपास चौराहे तक सड़क का निर्माण अटका हुआ है। नगर पालिका प्रशासन धन की कमी बता देता है। पक्का तालाब का तो सुंदरीकरण कराया जा रहा है लेकिन उसके चौरों तरफ अभी भी अतिक्रमण हटाया नहीं गया है। तालाब से सटाकर लोगों ने मकान और दुकानें भी बना लिए हैं।

 

ASIF HUSAIN

ASIF HUSAIN EDITOR मैंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से हिंदी साहित्य में परास्नातक (मास्टर) करने के बाद ट्रांसलेशन में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया। 1997-98 में राष्ट्रीय सहारा में ट्रेनिंग की। इसके बाद 1998 में अमर उजाला कानपुर में ज्वाइन किया। अमर उजाला में कानपुर में रिपोर्टिंग की। गाजीपुर, चंदौली, भदोही, इटावा में ब्यूरोचीफ के पद पर रहा। इसके अलावा मुरादाबाद में संभल डेस्क प्रभारी रहा। झांसी में देहात डेस्क प्रभारी रहा। साथ में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग की। 2023-24 में अमर उजाला में सीनियर सब एडिटर पद से स्वैच्छिक रिटायरमेंट लिया। इसके बाद अपना यूट्यूब चैनल ‘ब्रिलियंट टाइम’ नाम से बनाया। वीकली अखबार भी इसी नाम से निकाला। ‘द्वाबा सम्राट हिंदी दैनिक’ में देश और विदेश पर लेख लिखे। वर्तमान में हिंदुस्तान संदेश से बतौर एडिटर जुड़ा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button