गाजीपुर : हैंडपंप तो है पर खराब, कैसे बुझेगी सैनिकों की प्यास

गाजीपुर। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच URC 39 जीटीसी सैनिक कैंटीन कचहरी में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कैंटीन में खरीदारी के लिए लोग दूर दूर से आते है। यहां आने वाले लोगों को लंबे समय तक कतारों में खड़ा रहना पड़ता है । वहां हैंडपंप तो है पर खराब है पानी नही आता । इससे पीने के लिए स्वच्छ एवं ठंडे पानी की उपलब्धता न होने से उनकी परेशानी और बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों एवं कैंटीन उपभोक्ताओं का कहना है कि वर्तमान में तापमान अत्यधिक होने के कारण पेयजल की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जानी चाहिए। विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिक पूर्व सैनिकों, महिलाओं एवं बच्चों को इससे अधिक असुविधा हो रही है। उपभोक्ताओं ने संबंधित प्रशासन एवं कैंटीन प्रबंधन से मांग की है कि कैंटीन परिसर में पर्याप्त संख्या में वाटर कूलर, आरओ पेयजल व्यवस्था तथा छायादार प्रतीक्षास्थल की तत्काल व्यवस्था की जाए, ताकि गर्मी के इस दौर में आने वाले लोगों को राहत मिल सके।जनहित को ध्यान में रखते हुए कैंटीन प्रशासन से अपेक्षा की जाती है कि वह इस समस्या का शीघ्र समाधान कर सैनिकों एवं उनके परिवारों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराए।



