Slide 1
Slide 1
राजनीति

छावनी क्षेत्र की जर्जर सड़कों को बनवाने के लिए सपा ने किया प्रदर्शन

छावनी क्षेत्र के विधायक हसन रूमी ने पीएम को संबोधित ज्ञापन भेजा

कानपुर। समाजवादी पार्टी ने रविवार को छावनी विधानसभा क्षेत्र में टूटी और अधूरी बनी सड़कों को बनवाने और केडीए कालोनी जाजमऊ में सीएम ग्रिड से बन रहीं सड़कों का निर्माण जल्द कराने के लिए प्रदर्शन किया। इस दौरान जुल्म जोर की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है, जो सरकार सड़क न बवना सके वह सरकार निकम्मी है आदि नारे लगाए और नारे लिखी तख्तियां भी हाथों में लिए रहे। इसके बाद सपा छावनी विधायक मोहम्मद हसन रूमी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन अधिकारी को दिया।

ज्ञापन में बताया गया कि सीओडी क्रासिंग से हरिहरनाथ धाम, श्याम नगर जाने वाला मुख्य मार्ग कई सालों से जर्जर है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। सड़क खराब होने से आएदिन हादसे भी होते रहते हैं। गड्ढे में ई-रिक्शा के पलटने से एक महिला भी घायल हो चुकी है। बारिश में स्थिति और गंभीर हो जाएगी। कई बार अधिकारियों से सड़क बनवाने की मांग की लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई है।

इसके अलावा सीओडी क्रासिंग पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण नहीं हुआ है। इससे बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। इस मार्ग से रोज सैकड़ों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। रेलवे फाटक बंद होने से दोनों तरफ लंबा जाम लग जाता है। सुजातगंज रेलवे पुल मार्ग का निर्माण कार्य भी तेजी से कराया जाए। प्रदर्शन में पार्षद पुत्र नफीस अहमद, अली इमाम समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

ASIF HUSAIN

ASIF HUSAIN EDITOR मैंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से हिंदी साहित्य में परास्नातक (मास्टर) करने के बाद ट्रांसलेशन में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया। 1997-98 में राष्ट्रीय सहारा में ट्रेनिंग की। इसके बाद 1998 में अमर उजाला कानपुर में ज्वाइन किया। अमर उजाला में कानपुर में रिपोर्टिंग की। गाजीपुर, चंदौली, भदोही, इटावा में ब्यूरोचीफ के पद पर रहा। इसके अलावा मुरादाबाद में संभल डेस्क प्रभारी रहा। झांसी में देहात डेस्क प्रभारी रहा। साथ में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग की। 2023-24 में अमर उजाला में सीनियर सब एडिटर पद से स्वैच्छिक रिटायरमेंट लिया। इसके बाद अपना यूट्यूब चैनल ‘ब्रिलियंट टाइम’ नाम से बनाया। वीकली अखबार भी इसी नाम से निकाला। ‘द्वाबा सम्राट हिंदी दैनिक’ में देश और विदेश पर लेख लिखे। वर्तमान में हिंदुस्तान संदेश से बतौर एडिटर जुड़ा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button