Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेश

सीवर, सड़क और बिजली की समस्याएं जल्द निपटाईं जाएं

लोगों को अतिक्रमण से भी छुटकारा मिले, उद्योग बंधु की बैठक में सीएम ग्रिड का काम धीमा होने की मुद्दा भी उठा

कानपुर। मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन ने बुधवार को हुई उद्योग बंधु की बैठक में सीवर, सड़क, बिजली एवं अतिक्रमण संबंधी मामलों को जल्द निपटाने के माहतहतों को निर्देश दिए। इस मौके पर कई उद्यमियों ने अपनी समस्याएं उठाईं। सबसे ज्यादा समस्याएं सीएम ग्रिड के तहत बनने वाले कार्यों को लेकर आईं। इस योजना के तहत सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। अंडरग्राउंड सीवर, पानी और बिजली के लिए पाइप डाले जा रहे हैं। काम धीमा होने की वजह से दुकानदारों और स्थानीय लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को मण्डलीय उद्योग बंधु की बैठक मंडलायुक्त के कैंप कार्यालय हुई। इस मौके प र मंडलायुक्त के विजेंद्र पांडेयन ने समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण का निर्देश दिया।

 

बैठक में फीटा के महासचिव उमंग अग्रवाल ने इस्पात नगर में नाली और सीवर न होने की समस्या से अवगत कराया जिस पर मंडलआयुक्त ने बताया कि 68 करोड़ से अभी प्रथम चरण की नाली व सीवर लाइन स्वीकृत कर दी गई है। जल्द ही काम होगा।

शिव कुमार गुप्ता ने भीमसेन में पीडब्ल्यूडी द्वारा क्षतिग्रस्त सड़क न बनाने की शिकायत की। इस पर शीघ्र रोड बनवाने का आश्वासन दिया।

 

बैठक में पनकी कानपुर के औद्योगिक क्षेत्रों में सीवर लाइन डाले जाने की प्रगति की समीक्षा की गई। उप महाप्रबंधक यूपीसीडा ने बताया कि पनकी औद्योगिक क्षेत्र साइट-1, 2, 3, 4 एवं 5 के एसटीपी का आंगणन उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) द्वारा उपलब्ध करा दिया गया है तथा शासन स्तर पर अनुमति की कार्यवाही प्रचलित है।

 

दादानगर सब-स्टेशन के लिए भूमि चिन्हांकन के संबंध में अधीक्षण अभियंता केस्को ने अवगत कराया कि भूमि उपलब्ध हो चुकी है तथा सब-स्टेशन का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस पर समिति द्वारा प्रकरण के निस्तारण का निर्णय लिया गया।

 

फजलगंज क्षेत्र अंतर्गत चक-84 में सीवर लाइन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा छह लोगों को सीवर कनेक्शन भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। उद्यमी संगठनों से अधिक से अधिक लोगों को कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया गया। इसके बाद उक्त प्रकरण को भी निक्षेपित कर दिया गया।

 

एलएमएल चौराहे से भौंती बाईपास तक ग्रीन बेल्ट में अतिक्रमण एवं वृक्षारोपण के मुद्दे पर नगर निगम को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। समिति ने निर्णय लिया कि क्षेत्र में व्यापक वृक्षारोपण के साथ उसके रख-रखाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही ग्रीन बेल्ट में बार-बार हो रहे अतिक्रमण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त कानपुर नगर को पत्र भेजकर संबंधित थाना एवं चौकी प्रभारियों को प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने का अनुरोध किया जाएगा। बैठक में नगर निगम को कानपुर नगर के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों एवं नालों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

 

पनकी अग्निशमन केंद्र के प्रशासनिक भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में होने की जानकारी दी गई। उद्यमियों ने बताया कि वर्तमान में अग्निशमन दल कम समय में घटनास्थल तक पहुंच रहा है, जिसके लिए उन्होंने मण्डलायुक्त का आभार व्यक्त किया। उद्यमियों के अनुरोध पर इस प्रकरण का भी निस्तारण कर दिया गया। दादानगर से विजय नगर जाने वाली लेन को मोटरेबल बनाने का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश अधिशाषी अभियंता, उत्तर प्रदेश जल निगम (पेयजल) को दिए गए।

 

बैठक में अपर श्रमायुक्त कानपुर परिक्षेत्र, मुख्य अभियंता दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, अधीक्षण अभियंता केस्को, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी, उपायुक्त जीएसटी, नगर निगम कानपुर, सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात), जलकल विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, यूपीसीडा, उद्योग विभाग के अधिकारियों सहित विभिन्न उद्यमी संगठनों के प्रतिनिधि एवं उद्यमी उपस्थित रहे।

ASIF HUSAIN

ASIF HUSAIN EDITOR मैंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से हिंदी साहित्य में परास्नातक (मास्टर) करने के बाद ट्रांसलेशन में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया। 1997-98 में राष्ट्रीय सहारा में ट्रेनिंग की। इसके बाद 1998 में अमर उजाला कानपुर में ज्वाइन किया। अमर उजाला में कानपुर में रिपोर्टिंग की। गाजीपुर, चंदौली, भदोही, इटावा में ब्यूरोचीफ के पद पर रहा। इसके अलावा मुरादाबाद में संभल डेस्क प्रभारी रहा। झांसी में देहात डेस्क प्रभारी रहा। साथ में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग की। 2023-24 में अमर उजाला में सीनियर सब एडिटर पद से स्वैच्छिक रिटायरमेंट लिया। इसके बाद अपना यूट्यूब चैनल ‘ब्रिलियंट टाइम’ नाम से बनाया। वीकली अखबार भी इसी नाम से निकाला। ‘द्वाबा सम्राट हिंदी दैनिक’ में देश और विदेश पर लेख लिखे। वर्तमान में हिंदुस्तान संदेश से बतौर एडिटर जुड़ा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button