सम्मान समारोह मे विभिन्न क्षेत्रों से लोग हुए सम्मानित

चाणक्य जयंती, विश्व ब्राह्मण दिवस पर हुआ भव्य आयोजन
पीडीडीयू नगर। स्थानीय अग्रवाल सेवा संस्थान के प्रांगण मे चाणक्य जयंती व विश्व ब्राह्मण दिवस के अवसर पर जनपद चन्दौली इकाई केन्द्रीय ब्राह्मण महासभा की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान आईपीएस कृति त्रिपाठी, डा. अभिमन्यु पांडेय, डा. आशीष मिश्रा, डा. गौतम त्रिपाठी, डा. महेश तिवारी,डा. जयशंकर चौबे को चिकित्सा के क्षेत्र मे अतुलनीय योगदान, शिक्षा के क्षेत्र मे ड्रीम गुरूकलम के संचालक अंकित पांडेय और सीबीएसई मे जिले की टाप थ्री मंजरी ओझा, अधिवक्ता के रूप मे श्रीनिवास पांडेय, ताइक्वांडों मे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल प्राप्त करने हेतु उत्कर्ष तिवारी व सामाजिक कार्यकर्ता के रूप मे अजय कुमार राय को समृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। उक्त मौके पर सर्वप्रथम माँ सरस्वती के तैल चित्र पर पुष्पार्चन, दीप प्रज्वलन सहित स्वास्ति वाचन से कार्यक्रम शुभारंभ हुआ। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि जिले के बयोवृद्ध बाल रोग चिकित्सक डा. एस एम दूबे ने अपने संबोधन मे समाज मे फैली विसंगतियों परर चर्चा करते हुए कहा कि संगठन ही शक्ति का मानक है यदि आप हम एक रहेंगे तो समाज का कोई व्यक्ति कमजोर या असहाय नहीं होगा। हमे आज ऐसे सम्मेलनों को कर के अपने भविष्यों का सम्मान करने की आवश्यकता है जिससे समाज मे जागरूकता पैदा हो और लोग लक्ष्य प्राप्ति हेतु अग्रसर हों। विशिष्ट अतिथि के रूप मे बयोवृद्ध पूर्व प्रधानाचार्य दमयंती चौबे ने सम्मेलन की तारीफ करते हुए समाज मे नई उर्जा के साथ नई लकीर खींचनें की बात की उन्होने कहा कि जन जागरूकता के लिए ऐसे उत्सव हम सभी के लिए प्रेरणा का काम करेंगे। संस्था के संरक्षक व विशेष अतिथि के रूप मे व. समाजसेवी सदानन्द दूबे ने कहा कि लगातार हमारा यह प्रयास रहा है कि हम सब एक रहें। समाज के उत्थान के लिए यह अति आवश्यक है कि हम सभी अपने स्तर से समाज को एक नई दिशा दे कर उसे पुष्ट और बलिष्ट करें। हमारे समाज के उपर तमाम बातें उठती रहती हैं लेकिन हमारा समाज बुद्धिजीवी होने के चलते आक्रोशित नहीं होता, यदि हम अपने समाज से ऐसी विभूतियों को आगे बढाने और अपने भविष्य के बच्चों मे प्रतिस्पर्धा की भावना को जन्म देने का काम करें तो निश्चित रूप से हमारा समाज जो कल नेतृत्व की क्षमता रखता था वह पुनः अग्रिम पंक्ति मे खडा दिखाई पडेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आचार्य कर्मकांड पं. मुरलीधर मिश्रा ने अपनी संस्कृत की कविता से समाजको आशिर्वचन के रूप मे अपना संदेश दिया। अंत मे धन्यवाद ज्ञापन कैप्टन विनोद उपाध्याय व मंच संचालन जिलाध्यक्ष कमलेश तिवारी ने किया। उक्त अवसर पर डा. के एन पांडेय, सूर्यमुनि तिवारी, अरूण द्विवेदी,नवीन पांडेय, प्रेमनाथ तिवारी, अजय तिवारी, रत्नेश पाठक, प्रताप चौबे, पारस दूबे विशाल तिवारी, अंकित पांडेय,, आर के त्रिवेदी, प्रिंस पाठक, दुर्गेश पांडेय, सुधाकर दूबे, संतोष उपाध्याय, बीरेन्द्र द्विवेदी, निर्मल कुमार मिश्रा, सुरेन्द्र पांडेय,, संतोष ओझा,, आजाद दूबे, एस एन तिवारी, श्रीधर उपाध्याय, अरविंद मिश्रा,राकेश पांडेय अभिषेक पाठक, पप्पू मिश्रा,राकेश तिवारी, राम मिलन मिश्रा, जे पी मिश्रा, रविकांत चौबे, एन के चतुर्वेदी,दूधनाथ मिश्रा हलचल मिश्रा, संदीप शुक्ला, दीपक दूबे संजीव मिश्रा,अशोक पांडेय सहित सैकडों की संख्या मे समाज के लोग मौजूद रहे।




