Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : बकरीद पर शान्ति व्यवस्था हेतु मुस्तैद रहा प्रशासन 

डॉ एके राय / गाजीपुर। ईदुज्जुहा (बकरीद) के अवसर पर जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने व नमाज को शान्ति पूर्णक सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा दिन भर मुस्तैद रहे। उन्होंने प्रातः आठ विशेश्वरगंज चौराहे पर स्थित मस्जिद के समीप चौराहे पर कैम्प लगाकर नमाज के अन्तिम समय तक मौजूद रहे। उन्होंने वहां आये हुए प्रबुद्धजनों से मुलाकात कर त्योहार की शुभकामनाएं दीं और उपस्थित बच्चो को चाकलेट देकर ईदुज्जुहा (बकरीद) की बधाई दी। उन्होने जनपद के सभी जनपद वासियों से अपील किया है कि इर्द के त्यौहार को खुशी पूर्वक आपस में मिल जुल कर मनायें।उ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों द्वारा नमाज़ के दौरान कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहते हुए ईदुज्जुहा (बकरीद) की नमाज़ को सकुशल सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर, अपर जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी शहर एवं ग्रामीण, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गाजीपुर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, प्रबुद्धजन के साथ अन्य सम्बन्धित अधिकारी, पुलिस बल के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button