Slide 1
Slide 1
क्राइम

बुलंदशहर : अवैध संबंधों के शक में पति ने की पत्नी की हत्या

आरोपी हिरासत में

फाइल फोटो – पत्नी शिवानी 

बुलंदशहर। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव आसफपुर में पारिवारिक कलह और अवैध संबंधों के शक में पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतका की पहचान शिवानी के रूप में हुई है। उसकी शादी 4 साल पहले गांव आसफपुर निवासी रवेंद्र के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि पति रवेंद्र को अपनी पत्नी शिवानी पर अवैध संबंधों का शक था। इसी को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। शुक्रवार को शक के चलते पति-पत्नी में फिर कहासुनी हुई। गुस्से में आकर रवेंद्र ने शिवानी का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद घर में चीख-पुकार मच गई।  सूचना मिलते ही खुर्जा नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पति रवेंद्र को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है। हत्या के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के बाद चलेगा। गांव में घटना के बाद से सनसनी फैल गई है।

रिपोर्ट: मोहित त्यागी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button